Published On : Sat, May 1st, 2021

कोरोना के टूटे तमाम ग्लोबल रिकॉर्ड, देश में एक दिन में आए 4 लाख नए केस

Advertisement

24 घंटे में 3523 की मौत

नागपुर– भारत में कोरोना की सुनामी का खौफनाक मंजर सामने आ चुका है. रोजाना कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब चार लाख के पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 401,993 नए कोरोना केस आए और 3523 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,99,988 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को देश में 386,452 नए केस आए थे. दुनियाभर के करीब 40 फीसदी केस हर दिन भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
कुल कोरोना केस- एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 56 लाख 84 हजार 406
कुल एक्टिव केस- 32 लाख 68 हजार 710
कुल मौत- 2 लाख 11 हजार 853
कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 डोज दी गई
दिल्ली में 16 हजार कोरोना मरीजों की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27,047 नए मामले आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में 375 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इन्हीं 24 घंटों में 25,288 कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं. अब तक कोरोना से 16147 मरीजों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में अभी तक कुल 11 लाख 49 हजार 333 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं. दिल्ली में एक दिन में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28,395 लोग संक्रमित हुए थे. वहीं गुरुवार को एक दिन में सबसे अधिक 395 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी.

Advertisement

महाराष्ट्र में 62,919 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड के 62,919 नए मामले सामने आए और 828 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. संक्रमण के नए मामले गुरुवार की तुलना में कम रहे, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ गई. राज्य में गुरुवार को संक्रमण के जहां 66,159 मामले आए थे वहीं मृतकों की संख्या 771 रही थी. इसी के साथ शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 46 लाख 2 हजार 472 हो गई जबकि मृतकों की कुल संख्या 68,813 रही.

देश में अबतक 15 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 30 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 49 लाख 89 हजार 635 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27 लाख 44 हजार 485 टीके लगे. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाने के दूसरे चरण का अभियान शुरू हुआ था. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.10 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.