Published On : Wed, Jul 13th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कोरोना : त्योहारी सीजन में जोर पकड़ेगा कोरोना, डॉक्टरों का अनुमान

Advertisement

सतर्कता अब भी जरूरी

नागपुर. जून से ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है. स्थिति यह है कि अब आंकड़ा हर दिन 100 को पार कर रहा है. अब तक गंभीर मरीजों की संख्या अधिक नहीं रहीं, वहीं मृत्यु दर भी कम ही है लेकिन डॉक्टरों की मानें तो त्योहारों के इस सीजन में संक्रमण जोर पकड़ सकता है. यही वजह है कि सावधानी और सतर्कता अब भी जरूरी है. डॉक्टरों का कहना है कि इस बार कोरोना के मरीजों में सामान्य लक्षण देखने को मिल रहे हैं. वहीं रिकवरी भी तेजी से हो रही है.

ऑक्सीजन की कमी वाले मरीज ज्यादा नहीं है. वहीं वे लोग जो सुगर सहित अन्य बीमारी से ग्रसित हैं, उनकी रिकवरी में समय लग रहा है. अब त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. गुरु पूर्णिमा के साथ ही अगले महीने तक अनेक त्योहार आएंगे. त्योहारों में लोगों का एक से दूसरी जगह आना-जाना होता है. इस वजह से भी कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ सकता है. बीमारी से बचने के लिए अब सतर्कता बरतना जरूरी है.

टेस्टिंग बढ़ते ही बढ़ रहे आंकड़े
कोरोना के आंकड़े दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. जिस दिन टेस्टिंग अधिक होती है उस दिन संक्रमितों की भी संख्या बढ़ जाती है. रविवार को अवकाश का दिन होने से टेस्टिंग कम होती है. इस वजह से सोमवार को आने वाली रिपोर्ट में आंकड़े कम हो जाते हैं लेकिन सोमवार से लेकर शनिवार तक रफ्तार बढ़ी रहती है. इस बीच 24 घंटे के भीतर जिले में 146 नये संक्रमित मिले. इनमें सिटी में 100 और ग्रामीण में 46 संक्रमितों का समावेश रहा. वहीं 92 संक्रमित कोरोना मुक्त हुये. जिले में 863 एक्टिव केसेस हैं. इनमें 842 होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं जबकि 21 मरीज विविध अस्पतालों में भर्ती हैं. इनमें मेडिकल में 6, किंग्सवे में 5, मेडिट्रिना में 3 और रेलवे हॉस्पिटल, लता मंगेशकर, केयर में 2-2 मरीज भर्ती हैं जबकि मेयो में एकमात्र मरीज है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.