Published On : Tue, Oct 13th, 2020

अगले साल की शुरुआत में आएगी कोरोना वैक्सीन, एक से ज्यादा स्रोत पर मिलेगी कामयाबी: स्वास्थ्य मंत्री

Advertisement

नागपुर– केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में वैक्सीन आने की संभावना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक से ज्यादा सोर्स से वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब दो वैक्सीन का ट्रायल भारत में रुक गया है.

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ”हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में हमें एक से अधिक स्रोतों से देश में वैक्सीन मिल जाएगी. हमारे विशेषज्ञ पहले से ही देश में वैक्सीन के वितरण की योजना बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. पहले वैक्सीन किसे दी जाएगी, इसके साथ ही कोल्ड चेन सुविधओं को भी मजबूत किया जा रहा है.”

Gold Rate
July 10 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘संडे संवाद’ कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ”हमारे पास वैक्सीन के लिए 40 कैंडिडेट हैं जो कि क्लीनिकल ट्रायल के अलग-अलग स्तर पर हैं और उनमें से 10 तीसरे चरण में हैं. ये हमें बताएंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित है.” वहीं WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि 2020 के आखिर तक या अगले साल के शुरू में रजिस्ट्रेशन के लिए एक टीका तैयार हो जाएगा.

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि अगले साल जुलाई तक 25 करोड़ लोगों को वैक्सीन देते की योजना है. संडे संवाद के ही कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था उपलब्ध हो जाए. उन्होंने कहा कि वैक्सीन तैयार हो जाने के बाद टीकाकरण की योजना बनाई जा रही है.

Advertisement

दो महीने बाद आज सबसे कम नए केस सामने आए
कोरोना से जुड़ी राहत भरी खबर आज सामने आयी है. देश में कोरोना के रोजाना नए मामले घटे हैं. पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 55 हजार 342 नए केस सामने आए हैं जबकि 706 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है. नए केस की बात करें तो यह संख्या पिछले दो महीने में सबसे कम है. ये राहत की खबर इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले रोजाना 70 से 80 हजार केस देश भर से आ रहे थे.

Advertisement
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason Explained | Nagpur Today

Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident #accident

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional #CentralJail

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV #newsupdate

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया खेल! #NagpurNews #crime #Fraud #bank #cctv

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges