Published On : Thu, Feb 4th, 2021

Corona Update: नागपुर में 255 मरीज पॉजिटिव

Advertisement

नागपुर: उपराजधानी में जिलेभर से 255 मरीज पॉजिटिव मिले। इस दौरान 231 को ठीक होने के बाद छुट्‌टी दी गई। इलाज के वक्त गंभीर रूप से 4 संक्रमितों की मौत हो गई। कुल 3132 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है

सात जिलों में 246 मरीज, 3 मृत
विदर्भ के सात जिलों में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कुल 246 मामले सामने आए तथा तीन मरीजों की मौत हो गई। नए संक्रमितों में अमरावती के 158, भंडारा के 12, चंद्रपुर के 10, गड़चिरोली के 5, गोंदिया के 10, वर्धा के 37 और यवतमाल के 14 मरीज शामिल हैं। दूसरी ओर अमरावती, भंडारा और वर्धा जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई।

अकोला में 21 नए संक्रमित
अकोला जिले में गुरुवार को 21 मरीज मिले। जिससे कुल मरीजों की संख्या 11,708 हो गई है। किसी मरीज की मौत न होने से मृतकों की संख्या 338 पर स्थिर है। 22 मरीजों के डिस्चार्ज होने से तादाद 10,655 हो गई है। 714 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

वाशिम जिले में गुरुवार को 13 नए संक्रमित पाए जाने से कुल संक्रमितों की संख्या 6,901 पर पहुंच गई है। मृतकों का आंकड़ा 155 पर ही स्थिर है। 9 मरीज ठीक होने के बाद घर लौटे। 137 एक्टिव मरीजों का उपचार जारी है।

Advertisement

बुलढाणा जिले में गुरुवार को नए 36 संक्रमित मरीज पाए गए। जिससे कुल मरीजों की संख्या 14,149 हो गई है। मृतकों की संख्या 170 पर स्थिर रही। 37 लोग ठीक होने से अब स्वस्थ होकर घर वापसी करने वालों की संख्या 13,648 हो गई है। 331 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.