Published On : Thu, Mar 4th, 2021

महाराष्ट्र में बढ़ रहा है कोरोना का खतरा, 24 घंटे में आये 9855 नए मामले

Advertisement

नागपुर– बीते कई दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. इसी बात के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने अब मास्क ना पहनने वाले और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करना शुरू किया है. बावजूद इसके कोरोना नियंत्रण में आने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र के अंदर नौ हजार 855 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. इस बढ़ी हुई संख्या ने सरकार की नींद उड़ा दी है.

महाराष्ट्र में फैलता कोरोना का खतरा
महाराष्ट्र में आज 9855 नए कोरोना के मरीज सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है. राज्य में कोरोना की वजह से 42 लोगों की मौत भी हुई है. फिलहाल राज्य का मृत्यु दर 2.40 प्रतिशत है. जबकि राज्य में 6559 कोरोना मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं. महाराष्ट्र में अब तक 20 लाख 43 हजार 349 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घर गए हैं. जिसकी वजह से कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 93.77 प्रतिशत है. महाराष्ट्र में कोरोना के 82, 343 एक्टिव मरीज हैं.

नागपुर में भी बेलगाम कोरोना
नागपुर (Nagpur Corona Cases) शहर में भी कोरोना मामलों में कोई कमी नहीं हो रही है. बीते 24 घंटों में यहां भी 1152 ने कोरोना मरीज सामने आए हैं जबकि 6 लोगों की मौत हुई है. शहर में अब तक 4357 लोगों की कोरोना के चलते मौत मौत हुई है. वहीं नागपुर शहर में कुल एक्टिव पेशेंट की संख्या 9295 है.

पुणे में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज
महाराष्ट्र का पुणे (Pune corona Cases) शहर कोरोना पॉजिटिव मरीजों का गढ़ बनता चला जा रहा है. बीते 24 घंटों में तकरीबन 1714 कोरोना के नए मरीज शहर में पाए गए हैं जबकि 7 लोगों ने अपनी जिंदगी कोरोना के चलते गंवा दी है. सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार जनता से मास्क पहनने की अपील कर रहा है लेकिन जनता सरकार की बातें को गंभीरता से लेती हुई नजर नहीं आ रही है.

Advertisement

मुंबई (Mumbai Corona Cases) में भी कोरोना के 1121 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 6 मरीजों की बीते 24 घंटों में कोरोना के चलते मौत हुई है. मुंबई में अब तक कुल कोरोना के मामले तीन लाख 28 हजार 742 हो चुके हैं. वहीं मुंबई में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 11हज़ार 487 तक पहुंच चुका है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.