Published On : Tue, May 25th, 2021

65 हज़ार ‘सुपर स्प्रेडर्स’ का कराया गया कोरोना टेस्ट

Advertisement

नागपुर. नागपुर महानगरपालिका की ओर से कोरोना की चेन तोड़ने के लिए बाज़ार के व्यापारी, बैंक, ऑटो चालक, डिलीवरी बाय, पेपर हॉकर्स, सरकारी और निजी कार्यालय के कर्मचारी, दुकानदार आदि ‘सुपर स्प्रेडर’ का कोरोना टेस्ट कराया गया. इस तरह के परीक्षण सभी दस जोन में किए जा रहे हैं. निगम के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक एक महीने में 65000 से अधिक नागरिकों का परीक्षण किया है.

निगम ने 31810 आरटीपीसीआर परीक्षण और 33405 एंटीजन परीक्षण कराए हैं. इस काम में पुलिस भी सहयोग दे रही है. बिना वज़ह घूम रहे नागरिकों का कोरोना टेस्ट पुलिस के सहयोग से हो रहा है. महापौर दयाशंकर तिवारी एवं मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने स्वास्थ्य विभाग को सुपर स्प्रेडर्स की जांच करने के निर्देश दिए थे. तद्नुसार अपर आयुक्त राम जोशी और संजय निपाने के नेतृत्व में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय चिलकर के सहयोग से अपर चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जोशी और उनकी टीम ने परीक्षण किए. इस ऑपरेशन में 11 मोबाइल वैन और 45 जांच केंद्रों का इस्तेमाल किया गया. सुबह छह बजे से लेकर रात के आठ बजे तक सुपर स्प्रेडर्स का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.