Published On : Fri, Apr 23rd, 2021

कोरोना- उपविभागीय अधिकारी – पुलिस-नगरपरिषद की संयुक्त पहल

Advertisement

सावनेर – कोरोना महामारी को देखते हुए सावनेर उपविभागीय अधिकारी (SDM) अतुल म्हेत्रे, सावनेर के पुलिस निरीक्षक मारुती मुळुक और नगर परिषद ने आज संयुक्त रुट मार्च निकाला एवम बेवज़ह बाहर घूमने वाले लोगो पर कार्यवाही की । सावनेर प्रशासन अब लगातार सख्ती दिखा रही है। पुलिस अलग-अलग जगह पर नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख़्त कार्यवाही कर रही है।

सावनेर में कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसारता जा रही है। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके साथ ही मरने वाली की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। ऐसे हालात में भी लोग इस महामारी के प्रति लापरवाही बरत रहे है। हालांकि अधिकांश लोग इस महामारी को लेकर अब गंभीर है और हिदायतों की पूरी तरह से पालना कर रहे है और प्रशासन द्वारा की जा रही यह सख्ती लोगों को बचाने के लिए है।

जो लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे है,उन पर सख्ती के साथ कार्यवाही की गई । परंतु देखा जाए तो अधिकतर युवा वर्ग इस महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। मुंह पर मास्क लगाना वे अपनी तौहीन समझ रहे हैं। ऐसा करके वे अपना और अपने परिवार को ख़तरे में डाल रहे है ।

Advertisement

– दिनेश दमाहे,सावनेर

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.