Published On : Sun, Apr 4th, 2021

जरिपटका में आयोजित कोरोना जांच व टीकाकरण शिविर को मिला भव्य प्रतिसाद

Advertisement

नागपूर: नागपुर महानगरपालिका पूर्व स्वास्थ्य समिति सभापति मा. वीरेंद्रजी कुकरेजा के निर्देश पर नागपुर महानगर पालिका द्वारा शहर में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालात को ध्यान में रखते हुए आज प्रभाग एक स्थित संत सतरामदास धर्मशाला, समाधी,जरिपटका में नि:शुल्क कोरोना की जांच व टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया । संत रामदास साहब की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में सैकड़ों नागरिकों ने कोरोना की जांच कराई व कोरोना का टीका लगवाया।

महानगरपालिका पूर्व स्वास्थ्य समिति सभापति मा. वीरेंद्रजी कुकरेजा ने अपने संबोधन प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिनजी गडकरी व नागपुर महानगरपालिका आयुक्त का धन्यवाद व्यक्त करते हुए में उपस्थित नागरिकों को मुंह पर मास्क लगाने,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हाथ को बार-बार सैनिटाइज करने, सर्दी-खांसी, बुखार व कोरोना के लक्षण पाए जाने पर कोरोना की जांच कराने जैसी अन्य सावधानियां बरतने के साथ ही आम नागरिकों से इस शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया।

संत रामदास धर्मशाला, समाधी,जरिपटका में कॉल सेंटर खोल कर मोबाइल के माध्यम से नागरिकों को घर बैठे उनकी रिपोर्ट देने की जानकारी देने की बात कही। इस शिविर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उत्साह दिखाते हुए उपस्थित नागरिकों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुरोध करते हुये आयोजित शिविर में सहयोग प्रदान किया ।

इस शिविर में मंगलवारी जोन की सभापति प्रमिलाजी मथरानी, भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल के अध्यक्ष संजयजी चौधरी, घोटकी पंचायत के अध्यक्ष वलीरामजी सहजरामानी, जरिपटका दुकानदार संघ के शंकर भोजवानी, नरेश खुशलानी, जियतराम चोटरानी, सिन्धु युवा फोर्स के प्रदीप बालानी, एडवोकेट कमल आहूजा, मुकेश चौधरी,डॉक्टर विंकी रुघवाणी, डॉक्टर गुरुमुख ममतानी, प्राचार्य विजय केवलरामानी, मुरली केवलरामानी, भारतीय जनता पार्टी वार्ड अध्यक्ष मनीष दासवानी, जगदीश वंजानी, मुकेश साधवानी राजेश बटवानी, राकेश खुशालानी, हेमू कॉलोनी पंचायत के अध्यक्ष हरीश मूलचंदानी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जय साजवानी, जतिन मेठवाणी, चिराग गोधानी,प्रशांत घोराडकर व भारतीय जनता पार्टी व जरिपटका दुकानदार संघ के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.