
नागपुर: विभागीय आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों के कारण रिकवरी (ठीक हुए) रेट बढ़कर 67.6 फीसदी हो गया है। नागपुर विभाग में अभी तक 1 हजार 601 कोरोना रोगी हैं। इनमें से 1 हजार 103 रोगी ठीक हुए हैं।
नागपुर विभाग कोरोना रिकवरी में आगे है। मृत्यु दर केवल 1.05 फीसदी है। उन्होंने कहा कि कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है। नागपुर जिले में सबसे ज्यादा 892 रोगी ठीक हुए हैं। भंडारा में 76 में से 49 रोगियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। चंद्रपुर जिले में 57 में से 44, गोंदिया में 102 में से 70, वर्धा में 18 में से 16 व गड़चिरोली में 60 में से 45 रोगी ठीक हुए हैं।
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...



