Published On : Wed, Oct 7th, 2020

नागपुर में डिस्चार्ज से ज्यादा मिले संक्रमित

Advertisement

नागपुर: संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ दिनों से स्वस्थ होने वाले मरीजाें की संख्या संक्रमितों से अधिक रही जिससे राहत बनी थी। लेकिन बुधवार को संक्रमितों की संख्या अधिक रही । 5918 टेस्ट किए गए जिसमें से 976 नमूने पॉजिटिव आए। इसके साथ ही 22 लोगों की मौत हुई। 835 मरीज स्वस्थ होकर घर गए।

जिले में बुधवार को कुल 5918 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 976 पाॅजिटिव पाए गए। इसमें एम्स में 319 जांच की गई जिसमें 39 नमूने पॉजिटिव आए। इसी तरह मेडिकल के 535 में 25, मेयो के 707 में 67, माफसू के 75 में 19, नीरी के 196 में 35, निजी लैब के 1745 में 439 और एंटीजन के 2341 टेस्ट में 352 नमूने पॉजिटिव आए। नए संक्रमितों में 209 ग्रामीण, 763 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं।

इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 84081 हो गए हैं। बुधवार को 22 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 4 ग्रामीण, 14 शहर और 4 जिले के बाहर के हैं। कुल मृतकों की संख्या 2704 हो गई है। बुधवार को कुल 835 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 71602 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें होम आइसोलेट हुए मरीज भी शामिल हैं, जो स्वस्थ हो चुके हैं। इस कारण रिकवरी दर 85.16 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वर्तमान में 9775 एक्टिव मरीज है। इसमें 3139 मरीज ग्रामीण और 6636 शहर के हैं। कुल एक्टिव संक्रमितों में से 6350 मरीज होम आइसोलेट हैं। 3425 मरीज भर्ती हैं। यह मरीज सरकारी अस्पताल, निजी अस्पताल और कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।

अमरावती में 3 मृत
अमरावती जिले में बुधवार कोरोना संक्रमण के चलते 3 लोगों की मृत्यु हो गई। 148 संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 319 लोग कोरोना से जंग हार चुके हैं। जिले में अब तक 14373 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 12,201 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Advertisement

यवतमाल में 1 की मौत
यवतमाल जिले में कोरोना से जूझते हुए एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि और 50 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 8818 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 284 लोगों की मौत हो चुकी है। 7559 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

चंद्रपुर में 2 लोग हारे कोरोना से जंग, 166 पॉजिटिव
चंद्रपुर में दो लोग कोरोना से जंग हार गए। साथ ही 166 लोग संक्रमित भी पाए गए हैं। जिले में अब तक 11472 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 8099 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 179 लोगों की जान जा चुकी है।

गड़चिरोली में मिले 119 पॉजिटिव मरीज
गड़चिरोली जिले में बुधवार को फिर 119 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 3505 पर पहुंच गया है। इनमें से 2530 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 954 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गोंदिया में 1 मृत
गोंदिया जिले में और 56 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि एक मरीज ने कोरोना से जूझते हुए दम तोड़ दिया। अब तक जिले में 7663 मरीज पाए जा चुके हैं जिनमें से 6521 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 106 लोगों की संक्रमण के चलते मृत्यु हुई है। फिलहाल 1036 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भंडारा में 4 ने तोड़ा दम, 126 संक्रमण की चपेट में
भंडारा जिले में बुधवार को संक्रमण से जूझते हुए 4 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 126 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक जिले में 6373 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं इनमें से 150 लोगों की मौत हो चुकी है। 4560 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। फिलहाल 1666 लोगों का इलाज चल रहा है।

वर्धा में 2 की गई जान, 62 संक्रमित
वर्धा जिले में कोरोना से जूझते हुए 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। साथ ही 62 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 5156 कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से 2993 स्वस्थ भी हुए हैं। 149 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 2014 लोगों का इलाज चल रहा है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.