Published On : Fri, Jun 11th, 2021

कोरोना: संक्रमण पर लग रहा अंकुश, 91 नये पॉजिटिव मिले

Advertisement

Coronavirus cell disease. Coronavirus flu background. Dangerous cases of flu. Medical health risk. Vector illustration.

नागपुर: जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगी है. फिलहाल एक्टिव केस २,3५६ ही रह गये हैं. इनमें ५६२ मरीज कम लक्षण वाले हैं जबकि गंभीर मरीज विविध अस्पतालों सहित कोविड केयर सेंटर में उपचार ले रहे हैं.

बिना लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में है. शुक्रवार को सिटी में ७,८८१ व ग्रामीण में २,८६८ सहित कुल १०,७४९ लोगों की जांच की गई. इसमें केवल ०.८५ फीसदी यानी ९१ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. इनमें सिटी के ४९ और ग्रामीण के 3८ लोगों का समावेश रहा. इसके साथ ही अब तक जिले में कुल संक्रमितों की संख्या ४.७६ लाख १७९ पर पहुंच गई है.

इस बीच 10 मरीजों की मौत हो गई. इनमें सिटी के 5 और ग्रामीण के 1 मरीज का समावेश रहा. अब तक जिले में मृतकों की संख्या ८,९८८ तक पहुंच गई है. इस बीच ४०१ मरीज ठीक हुये. अब तक ४,६४,८3५ मरीजों ने कोरोना को मात दी है. रिकवरी रेट ९७.६२ फीसदी तक पहुंच गया है. जिले के शासकीय, निजी सहित सीसीसी में ऑक्सीजन व आईसीयू वेंटिलेटर युक्त कुल ७,१५० बेड खाली हैं. इस वजह से स्वास्थ्य कर्मियों पर काम का बोझ कम हुआ है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.