Published On : Sat, Jun 13th, 2020

नागपुर में लगातार बढ़ रहा कोरोना का आंकड़ा, 22 नए मरीज मिलने से संख्या 961

Advertisement

नागपुर: शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। शहर में हॉट स्पॉट बनने की वजह से अब विभिन्न एरिया से कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। शनिवार को सुबह 22 मरीजों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है इससे कुल मरीजों की संख्या 961 हो गई है। पॉजिटिव आए मरीजों में से कुछ मरीज निजी अस्पताल में उपचाररत थे।

जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेयो) की लैब में 12 मरीज पॉजिटिव आए है। इसमें दो मरीज अस्पताल में भर्ती है और तांडापेठ व बिनाकी मंगलवारी के रहने वाले है। 9 मरीज विधायक निवास (एमएलए हॉस्टल) में क्वारंटाइन किए गए थे जिसमें 1 भानखेड़ा और 8 अमर नगर हिंगणा के रहने वाले है। वहीं पांचपावली क्वारंटाइन सेंटर का 1 पॉजिटिव मरीज हिंगणा का रहने वाला है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मेडिकल) की लैब में पॉजिटिव आए मरीज सिम्बोसिस में क्वारंटाइन किए गए थे जिसमें 2 इंदौरा, चौक और टिमकी, भानखेडा व रिपब्लिक नगर के रहने वाले है।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नागपुर की लैब में पॉजिटिव आए मरीज नाइक तालाब बांग्लादेश के हैं। इसके अलावा 2 प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आए हैं जो रामदासपेठ स्थित हॉस्पिटल में थे। 1 और प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आया है वह मरीज अमरावती का है और नागपुर में पॉजिटिव आया है। कुल 961 पॉजिटिव मरीजों में से 569 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं और 15 मरीजों की मौत हो चुकी है शेष अस्पताल में उपचार ले रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime #accusedarrested #newsupdate #news

नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ फरार #nagpurnews #crime #stolen #mobile #news

मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra #top #top10

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate #Crime #LatestNews

नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur #latestnews

नागपुर मनपा का 5200 करोड़ का बजट #nagpurnews #nmc #budget #newsupdate #nagpur...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges