Published On : Tue, Aug 25th, 2020

दुनिया के 26 % नए केस भारत से, क्या बन गया नया कोरोना सेंटर?

Advertisement

भारत में कोरोना का ग्राफ तेजी से चढ़ता जा रहा है. कुल मरीजों का आंकड़ा 31 लाख को पार कर गया है. भारत तीसरा देश है, जहां 30 लाख से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. इससे पहले अमेरिका और ब्राजील में 30 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं. खास बात है कि भारत में पिछले एक हफ्ते में दुनिया के 26 फीसदी केस सामने आए हैं.

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 करोड़ 38 लाख से अधिक है, जिसमें 8 लाख 17 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं. अब तक 1 करोड़ 63 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 66 लाख से अधिक है.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

24 अगस्त को दुनिया में 2 लाख 13 हजार नए मामले सामने आए थे, जबकि इसी दिन अकेले भारत में नए मरीजों का आंकड़ा 59 हजार से अधिक था. ठीक इसी तरह 23 अगस्त को पूरी दुनिया में 2 लाख 10 हजार नए मामले सामने आए थे, जबकि भारत में नए मरीजों का आंकड़ा 61 हजार से अधिक था.

इसी तरह 22 अगस्त को पूरी दुनिया में 2 लाख 67 हजार मामले सामने आए, जबकि अकेले भारत में 70 हजार नए मामले सामने आए. 21 अगस्त को पूरी दुनिया में 2 लाख 58 हजार मामले सामने आए, जबकि अकेले भारत में 69 हजार नए मामले सामने आए. 20 अगस्त को पूरी दुनिया में 2.67 लाख मामले सामने आए, जबकि भारत में 68 हजार नए मामले सामने आए.

Advertisement

यानी पूरी दुनिया में आ रहे चार मामलों में से एक मामला भारत में सामने आ रहा है. भारत में अभी कुल मरीजों का आंकड़ा 31 लाख 67 हजार के पार है, जिसमें 58 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. अभी एक्टिव केस की संख्या 7 लाख से अधिक है.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges