Published On : Fri, Sep 4th, 2020

Corona के बढ़ते प्रभाव को रोकने गृहमंत्री अनिल देशमुख के साथ मुंबई की स्पेशल टीम नागपुर पहुंची

Advertisement

नागपुर- नागपुर में बढ़ रहे कोविड़-19 ( Covid-19 ) के मामलो को लेकर शहर के नागरिक परेशान हो गए है. महाआघाडी सरकार भी बिमारी के संक्रमण को लेकर सक्रीय दिखाई दे रही है. कोविड़-19 ( Covid-19 ) के नियंत्रण के लिए राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ( Home Minister Anil Deshmukh ) के साथ मुंबई से विशेष टीम 4 सितम्बर शुक्रवार को नागपुर शहर पहुंची. इस दौरान गृहमंत्री अनिल देशमुख ( Home Minister Anil Deshmukh ) ने जानकारी देते हुए बताया की मुंबई के म्युनसिपल कमिशनर ( Mumbai Muncipal Commisioner ) के नेतृत्व में इन डॉक्टरों की टीम ने बहोत अच्छा काम वहां किया था, जिसके कारण वहां पर कोविड़-19 ( Covid-19 ) नियंत्रण में आ सका, वही टीम नागपुर में लायी गई है.

जिस तरीके से शहर में कोरोना ( Corona ) के मामले बढ़ते जा रहे है, इसको लेकर यह टीम पहले जांच करेगी, अधिकारियों से चर्चा करेगी और उन्हें क्या करना है, इसकी सुचना देगी. देशमुख ने कहा की आज यह टीम आयी है, आज यहां के लोकल प्रशासन ( Administration ) के साथ बैठक की जाएगी, डॉक्टरों ( Doctors ) के साथ चर्चा होगी.इसके बाद वो जो भी सुचना देंगे, उसको अमल में लाने के लिए और नागपुर में फ़ैल रहे संक्रमण पर निर्णय लिया जाएगा .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.