Published On : Fri, Jul 31st, 2020

नागपुर में 130 डिस्चार्ज, अमरावती में 35 नए संक्रमित, यवतमाल में 121 पॉजिटिव

Advertisement

नागपुर: शुक्रवार को 8 मरीजों ने दम तोड़ा और 258 नए मरीज मिले हैं। पिछले दो दिनों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 130 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिन्हें मिलाकर स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 3477 हो गई है। संक्रमित पाए गए मरीजों में 73 मेयो, 50 मेडिकल, 36 एम्स, 37 नीरी, 8 माफसू, 42 निजी लैब और 12 रिपोर्ट एंटीजन से मिले। इन्हें मिलाकर अब संक्रमितों की संख्या 5,392 हो गई है।

साथ ही कोरोना मरने वालाें की संख्या 126 हो गई है। शुक्रवार को 8 मरीजों की मौत हुई, जिसमें से 2 ग्रामीण के, 5 शहर के और 1 जिले के बाहर का है। मृतकों में खडोली निवासी 60 वर्षीय महिला, कोलटोटा निवासी 38 वर्षीय महिला, अहिम नगर 62 वर्षीय पुरूष और अमरावती निवासी 60 वर्षीय पुरूष की मौत हुई है। दो मृतक ग्रामीण के हैं। शेष दो की जानकारी जिला शल्य विभाग की ओर से उपब्लध नहीं कराई गई।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अमरावती में 4 मृत, 35 नए संक्रमित
अमरावती जिले में गुरुवार देर रात चार संक्रमितों की मृत्यु के साथ शुक्रवार 31 जुलाई को और 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2100 पर पहुंच गई है। इनमें से 1483 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि कोरोना से 58 लोग जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को मिले मरीजों में 21 लोग शहरी क्षेत्र के तथा 9 ग्रामीण क्षेत्र के बताए जाते हैं। जिन चार लोगों की मृत्यु हुई है। उनमें शहर के राम लक्ष्मण अपार्टमेंट निवासी 57 वर्षीय पुरुष, बालाजी नगर निवासी 59 वर्षीय पुरुष, अचलपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष तथा देऊरवाड़ा निवासी 60 वर्षीय पुरुष का समावेश है। इस बीच मनपा कार्यालय में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक की अमरावती शाखा में कार्यरत कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक को सील कर दिया गया है।

गोंदिया में मिले 14 पॉजिटिव
गोंदिया जिले में शुक्रवार 31 जुलाई को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। इन नए मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 293 पर पहुंच गई है। 229 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए मरीजों में तिरोड़ा, अर्जुनी मोरगांव, गोंदिया एवं सालेकसा तहसील के मरीजों का समावेश है।

Advertisement

वर्धा में 7 संक्रमित
वर्धा जिले में शुक्रवार को 7 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 194 पर पहुंच गई है। अब तक 129 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शुक्रवार को मिले मरीजों में आर्वी तहसील के 2, वर्धा शहर के 1 तथा आष्टी तहसील के 4 मरीजों का समावेश है।

भंडारा और गड़चिरोली जिले में मिले 2 संक्रमित
शुक्रवार को भंडारा तथा गड़चिरोली में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। भंडारा में तुमसर थाने के 39 वर्षीय पुलिसकर्मी समेत दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 250 पर पहुंच गई है जिनमें से 197 लोग ठीक हो चुके हैं। गड़चिरोली जिले में जिला सरकारी अस्पताल में कार्यरत परिचारिका तथा अस्पताल में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। जिले के कुल 577 कोरोना संक्रमितों में से 75 फीसदी यानी 427 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं।

यवतमाल में एक ही दिन में 121 पॉजिटिव
यवतमाल में एक ही दिन में 121 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। नए 121 मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1 हजार को पार कर गया है। जो नए मरीज पाए गए हैं उनमें शहर के 6, पुसद के 50, दिग्रस के 44, पांढरकवड़ा के 20 तथा दारव्हा के 1 मरीज का समावेश है। शुक्रवार को मिले मरीजों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1074 पर पहुंच गई है। इनमें से 596 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 27 लोगों ने संक्रमण के चलते जान भी गंवाई है

चंद्रपुर में मिले नए 28 मरीज
चंद्रपुर जिले में शुक्रवार को 28 लोग संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 523 हो चुकी है। 322 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए मरीजों में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का भी समावेश है। एक मरीज की स्थिति गंभीर होने से उसे नागपुर रेफर किया गया है।

अमरावती में 4 मृत, 43 नए संक्रमित
अमरावती जिले में गुरुवार देर रात चार संक्रमितों की मृत्यु के साथ शुक्रवार 31 जुलाई को और 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2108 पर पहुंच गई है। इनमें से 1483 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि कोरोना से 58 लोग जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को मिले मरीजों में 21 लोग शहरी क्षेत्र के तथा 9 ग्रामीण क्षेत्र के बताए जाते हैं। जिन चार लोगों की मृत्यु हुई है उनमें शहर के राम लक्ष्मण अपार्टमेंट निवासी 57 वर्षीय पुरुष, बालाजी नगर निवासी 59 वर्षीय पुरुष, अचलपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष तथा देऊरवाड़ा निवासी 60 वर्षीय पुरुष का समावेश है। इस बीच मनपा कार्यालय में मौजूद पंजाब नेशनल बैंक की अमरावती शाखा में कार्यरत कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद बैंक को सील कर दिया गया है।

अकोला में 29 नए संक्रमित मरीज
अकोला में शुक्रवार को कुल 29 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिससे अब तक कुल बाधितों की संख्या 2,637 तक पहुंच चुकी है। दिन भर में 26 मरीज ठीक होकर लौटे, जिससे घर वापसी करने वाले मरीजों की संख्या 2,096 हो गई है। 422 मरीज इस समय इलाज करवा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। अब तक 105 मौतें इस महामारी के कारण हो चुकी हैं।

बुलढाणा में मिले 59 नये संक्रमित, 1 की मौत
बुलढाणा में 59 नए संक्रमित मरीज मिले। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1268 पर पहुंच चुका है। इलाज के दौरान देशमुख प्लॉट, खामगांव निवासी 72 वर्षीय पुरूष मरीज की खामगांव कोविड केअर सेंटर में मृत्यु हुई है। जिससे मृतकों का आंकड़ा 30 हो गया है। स्वस्थ होने के कारण 43 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया।

वाशिम जिले में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव
वाशिम जिले में शुक्रवार को 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले हैं। सभी मरीज रिसोड़ तहसील के हैं। अब तक 4,355 लोगों की जांच में 558 पॉजिटिव मरीज पाए गए। 354 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया तथा 8 की मृत्यु हो चुकी है। जिले के अलग अलग कोविड केयर सेंटरों में 206 बाधितों पर उपचार जारी है।

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges