Published On : Mon, Nov 28th, 2016

दो साथियो के साथ रोहित खोपड़े को 1 दिसंबर तक पीसीआर

Advertisement

mla-khopde-sons-pcr

नागपुर : क्लाउड 7 बार में हुए हंगामे के आरोपी विधायक कृष्णा खोपड़े के बेटों अभिषेख और रोहित खोपड़े ने रविवार रात अंबाझरी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस हिरासत के दौरान अभिषेख की अचानक तबियत ख़राब होने के बाद उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस मामले के आरोपी रोहित और उसके दो साथियो को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहाँ से उन्हें 1 दिसंबर तक पीसीआर में भेज दिया है। इसी मामले के तीन आरोपियों मोहसिन, स्वप्निल और अक्षय को न्यायलय ने सीधे जेल भेज दिया।

रोहित खोपड़े के साथ उसके साथी राहुल यादव, गिरीश गिरधर से पीसीआर के दौरान पुलिस मामले के संबंध में पूछताछ करेगी। जबकि रोहित के भाई अभिलाष की तबियत ख़राब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब हो की पुलिस ने विधायक के दोनों पुत्रो की उनके निवास पर खोजबीन की थी। जिसके बाद अगले ही दिन रविवार शाम को दोनों ने समर्पण कर दिया।

mla-khopde-sons-pcr-1
इस दौरान खुद विधायक कृष्ण खोपड़े अपने बेटो के साथ थाने में मौजूद थे। इन सभी आरोपियों पर क्लाउड 7 बार में तोड़फोड़ और मारपीट किये जाने का आरोप है। बार में संचालक के साथ हुए विवाद के बाद विधायक पुत्रो के दोस्त शुभम महाकालकर को अपनी जान गवानी पड़ी थी। सुभम की हत्या के आरोप में बार मालिक बमब्रोतवार पुलिस की गिरफ्त में है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.