
नागपुर/कामठी – सेना दिवस के शुभ अवसर पर, मौजूदा कोविड प्रोटोकोल के अनुसार 131 कोर्स व रक्षको के लिए पासिंग आउट परेड और सत्यापन किया गया | इस पवित्र अवसर पर बहादुर सैनिको को सम्मान देने के लिए एक पुष्पांजलि समारोह भी आयोजित किया गया |
गार्ड्स रेजिमेंटल सेंटर, कांपटी के तत्वावधान में कल 131 कोर्स के रिक्रूटों ने भारतीय सेना के सैनिक के रूप में शपथ ली। परेड के दौरान उन्होने जान की कीमत पर भी देश की रक्षा करने की शपथ ली।
इस भव्य दीक्षांत परेड का अवलोकन कर्नल विवेक शर्मा, कार्यवाहक कमांडेंट ने किया। रिक्रूटों को संबोधित करते हुये समीक्षक ने बताया कि सैनिक होना एक गर्व का विषय है और साथ ही भरी जिम्मेवारी भी है। उन्होने रिक्रूटों को शारीरिक, मानसिक और हर प्रकार से देश के सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्कृष्ट गार्ड्समैनों को मेडल देकर सम्मानित किया।
सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रिक्रूट रोहित कुमार को सर्वश्रेष्ठ रिक्रूट कि ट्रॉफी प्रदान कि गई, जो कि हरियाणा राज्य के जिला पानीपत का रहने वाला है।
मुआवजा विवाद में टोल प्लाजा जब्ती के आदेश #maharashtranews #tollplaza #vivad #japt...
छात्र नहीं, गोंदिया की दो स्कूल बंद #maharashtranews #schoolclose #school #students #newsupdate
डॉक्टरों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगाः आबिटकर #maharashtranews #doctor #hamla #latestnews
एमआरपी से महंगी खाद बेचने पर कार्रवाई #maharashtranews #mrp #khaad #latestnews #gondiya
नाशिक में एक दिन छह जगह पेड़ गिरे #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan
पीड़िता की मां ने अस्पताल पर लगाए आरोप #maharashtranews #hospital #dombivli #newsupdate




