Published On : Sun, Jul 15th, 2018

कांट्रैक्टर के साथ 17.45 लाख की ठगी

Advertisement

Fraud

नागपुर: कांट्रैक्टर के साथ 17.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने महिला सहित 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आरोपियों में नंगा पुतला चौक, इतवारी निवासी नरेंद्र घनश्याम भाटी (57), मनोहर भाटी (51), पुरुषोत्तम भाटी (49), अरविंद भाटी (47) और सुशीला रामसिंह परमार (54) का समावेश है. न्यू इंदोरा, विद्यानगर निवासी अनिरुद्ध प्रेमदास रामटेके (28) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया.

आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनिरुद्ध को अपने झांसे में लिया. जमीन का मालिक खुद को बताकर जमीन पर निर्माणकार्य करने का करारनामा किया. उनसे 17.45 लाख रुपये खर्च करवाए गए.

बाद में रामटेके द्वारा बनाए गई 2 दूकानों का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया, लेकिन पैसे नहीं दिए. बाद में दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि जमीन भी भाटी परिवार की नहीं है. उन्होंने मामले की शिकायत तहसील पुलिस से की. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.