Published On : Sat, Mar 3rd, 2018

इग्नू, एम.फील और पीएचडी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Advertisement

ignou
नागपुर: इग्नू में एमफिल और पीएचडी में दाखिले के लिए होनी वाली प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जारी कर दिया गया है. कुल 22 पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी. इग्नू एम.फिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रविवार, 4 मार्च 2018 को प्रवेश परीक्षा होगी. इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले छात्रों को 9 नंबर का डिजिट कंट्रोल नंबर अपलोड करना होगा. देशभर में परीक्षा के लिए 13 सेंटर बनाए गए हैं . इनमें लखनऊ, दिल्ली, चंडीगढ़, अहमदाबाद, हैदराबाद, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई, पटना , भोपाल समेत अन्य जगह शामिल हैं. परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. कुल 4026 उम्मीदवार एम.फिल में 65 सीटों और पीएचडी कार्यक्रमों में 29 सीटों के लिए परीक्षा देंगे.

छात्रों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ अपने सेंटर का नाम व कोड अच्छे से जांच लें. आसान सत्यापन प्रक्रिया की सुविधा के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान प्रमाण पत्र भी ले जाना चाहिए. इग्नू ने उन उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है जो प्रवेश परीक्षा में बैठने के योग्य हैं .ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे भी देखा जा सकता है .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.