Published On : Mon, Jun 11th, 2018

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत बीजेपी की नज़र अन्य दलों के असंतुष्टों पर मुख्यमंत्री

Advertisement

नागपुर: संपर्क फॉर समर्थन अभियान के अंतर्गत शहर में भारतीय जनता पार्टी की नज़र अन्य विपक्षी दलों में उपेक्षा झेल रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर होगी। नागपुर में अभियान के तहत बीजेपी नेता विपक्ष के ऐसे नेताओं से मिलकर उन्हें न केवल बीते चार वर्षों में हुए कामकाज की जानकारी देंगे बल्कि उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी किया जायेगा। देश भर में पार्टी द्वारा संपर्क फॉर समर्थन अभियान शुरू है जिसके अंतर्गत वर्ष 2019 में पार्टी समर्थन जुटाने के लिए समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात कर रही है। बीते दिनों पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भारतरत्न सचिन तेंदुलकर और प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से मिल चुके है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मुंबई में ही अभिनेता नाना पाटेकर और सलमान खान से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। नागपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी संपर्क फॉर समर्थन अभियान के अंतर्गत कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे। जिन लोगों से मुलाकात होगी उनकी लिस्ट तैयार कर उनका समय माँगा जा रहा है।

इसके अलावा शहर बीजेपी द्वारा इस अभियान के क्रियान्वयन के लिए राज्यमंत्री सुधाकरराव देशमुख ने नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति के जिम्मे अभियान को सफ़ल बनाने का जिम्मा है। शहर के विधायक, सांसद,नगरसेवक सभी को इस अभियान के लिए लगाया गया है। पार्टी द्वारा अन्य दलों के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं का नाम निकाला जा रहा है जो या तो पार्टी से नाराज़ है या फिर अपनी पार्टी में उन्हें उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है।

इस अभियान के तहत पार्टी नेता शहर के प्रतिष्ठित प्रोफेशनल, उद्योगपति, व्यापारियों के अलावा प्रभाग स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाक़ात कर उनसे आगामी चुनाव में समर्थन की माँग करेंगे। पार्टी प्रवक्ता चंदन गोस्वामी के अनुसार यह अभियान बीते चार वर्षो में हुए कामों का ब्यौरा दिया जायेगा। इस अभियान के तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.