Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

फ्रांस के महावाणिज्यदूत, मनपा आयुक्त के बीच हुई चर्चा

Advertisement

नाग नदी पुनर्जीवन परियोजना रहा एजेंडा

नागपुर: फ्रांस के महावाणिज्यदूत जीन मार्क सेरे शार्लेट ने बुधवार को नगर निगम का दौरा किया। इस अवसर पर मनपा आयुक्त एवं प्रशासक राधाकृष्णन बी. ने तुलसी के पौधा देकर मनपा का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। मुंबई में फ्रांस के काउंसिल जनरल जीन-मार्क सेरे शेवरले ने मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. से शहर में नाग नदी पुनरुद्धार परियोजना के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर फ्रांस के काउंसिल जनरल के प्रतिनिधि गोमेरिक, अभय टिकेकर, अधीक्षण अभियंता डॉ. मनोज तालेवार, श्वेता बनर्जी, एनएसएससीडीसीएल के महाप्रबंधक राजेश दुपारे, नाग नदी परियोजना के तकनीकी सलाहकार मोहम्मद इस्राइल, स्मार्ट सिटी के डॉ. पराग अरमल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मनपा आयुक्त ने नागपुर शहर के बारे में जानकारी दी। नागपुर शहर देश का एक ऐतिहासिक शहर है और शहर के बीच से होकर बहने वाली नाग नदी शहर की शान है। समय बीतने के साथ नदी की सुंदरता बेहद प्रभावित हुई है। इसलिए महानगरपालिका ने इस नदी के पुनरुद्धार के लिए पहल की है। इस परियोजना की आधारशिला का अनावरण हाल ही में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। लिहाजा अब इस प्रोजेक्ट को गति मिलेगी। नाग नदी कायाकल्प परियोजना के तहत नदी के सौंदर्यीकरण के लिए एजेंस फ्रांस डी डेवलपमेंट (एएफडी) से बड़े समर्थन की आवश्यकता होगी। पूरी परियोजना दो चरणों में बांटी गई है और प्रदूषण नियंत्रण परियोजना का प्राथमिक कार्य है। इसके बाद रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का काम किया जा रहा है, मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी ने कहा।

इसके अलावा शहर में कई इनोवेटिव प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं और इस काम में भी अगर फ्रांस की ओर से आर्किटेक्चर और अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग को लेकर तकनीकी सहायता मिली तो शहर को भौतिक और आर्थिक रूप से फायदा हो सकता है, मनपा आयुक्त ने उम्मीद जताते हुए कहा।

Advertisement

मुंबई में फ्रांस के महावाणिज्यदूत जीन-मार्क सेरे शार्लेट ने कहा कि वे पहली बार नागपुर शहर आ रहे हैं और शहर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, नाग नदी पुनर्जीवन परियोजना की जानकारी लेते हुए प्रकृति में पेश आ रही कठिनाइयों को जाना। उन्होंने नाग नदी कायाकल्प परियोजना के कार्यान्वयन के संबंध में आगे की कार्रवाई पर भी चर्चा की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.