Published On : Thu, Oct 25th, 2018

मेट्रो के मुंजे चौक स्टेशन के शीर्ष पर मुकुट का होगा निर्माण

Advertisement

शहर को मिलेगी क्राउन ऑफ़ नागपुर नाम से नई पहचान

नागपुर : शहर में शुरू महत्त्वकांक्षी परियोजना मेट्रो रेल के तहत भव्य और अत्याधुनिक इंफ्रास्टक्चर का निर्माण किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत शहर के बीचों बीच बनने वाले टर्मिनल स्टेशन”मुंजे चौक स्टेशन” को भव्य और बेहतरीन बनाने का दावा नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का है।

मेट्रो प्रशासन के मुताबिक मुंजे चौक स्टेशन वास्तुकला के हिसाब से शानदार होगा। अब इस स्टेशन में ईमारत के उपर क्राउन ( मुकुट ) बनाने का फ़ैसला लिया गया है। मेट्रो के मुताबिक ईमारत के ऊपरी भाग में बनाये जाने वाले इस क्राउन की वजह से नागपुर को ‘क्राउन ऑफ़ नागपुर’ का मान प्राप्त होगा। स्टील और पॉली कार्बोनेट मटेरियल से इस मुकुट का निर्माण किया जायेगा।

Advertisement

ज़मीन से यहाँ बनने वाले मेट्रो स्टेशन की ऊंचाई लगभग 40 मीटर होगी। ईमारत के शीर्ष पर मुकुट का निर्माण होगा। मुकुट की ऊंचाई 14 मीटर होगी जबकि चौड़ाई 34 बाय 25 मीटर की होगी। स्टेशन के ऊपरी भाग में तैयार किये जाने वाले इस अनोखे स्ट्रक्चर को 360 डिग्री से देखा जा सकता है।

महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित के मुताबिक परियोजना के तहत नागपुर में अलग-अलग डिजाईन के स्टेशनों का निर्माण हो रहा है। डिजाईन में शहर की संस्कृति और वास्तुकला का खास ध्यान रखा जा रहा है। मुंजे चौक परियोजना का प्रमुख स्टेशन है इस लिहाज से इसका निर्माण भी शानदार होगा। स्टेशन के शीर्ष पर बनाये जाने वाले इस मुकुट की वजह से शहर को नई पहचान प्राप्त होगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.