Published On : Wed, Apr 5th, 2017

सवा साल लेट चल रहा २०० छात्राओं के होस्टल का निर्माण

Advertisement

Nagpur: बाहरी क्षेत्रों से पढ़ाई के लिए आनेवाले विद्यार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था बड़ी समस्या होती है। इसकी कमी भी है। सरकारी छात्रावासों में कई विद्यार्थियों को जगह नहीं मिल पाती। छात्र तो जैसे तैसे अपना इंतेजाम कर भी लेते हैं लोकिन असल समस्या लड़कियों को पेश आती है। इस समस्या को कुछ हद तक हल करने के इरादे से सरकार ने ओल्ड मॉरिस कॉलेज परिसर में २०० छात्राओं की क्षमता का गर्ल्स होस्टल स्व. वसंतराव नाइक जन्म शताब्दी योजना के तहत बनाने का तय किया। लेकिन तय समय के बाद भी यह होस्टल सवा साल बाद भी अब तक नहीं बन पाया है। केवल तय समय ही नहीं इमारत की दोष निवारण मियाद की सीमा भी पार होने के कगार पहुंच रही है फिर भी इसका सिमटता दिखाई नहीं देता।

पिछले दो शैक्षणिक सत्रों में भले ही छात्राओं को इस योजना का लाभ ना मिल पाया हो लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है कि कम से कम नए शैक्षणिक सत्र में इसे उपयोग में लाया जा सकेगा। पीडब्ल्यूडी क्रमांक १ के अधिन आनेवाले इस काम को पूरा होने में अभी और समय लगने की गुंजाइश जताई जा रही है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बता दें १२.२१ की कम दर पर इमारत का ठोका कम्पनी को ५.२८ करोड रुपए रुपए में दिया गया। लेकिन ५ सितंबर २०१४ को मिले कार्यादेश को १५ महीनों में पूरा किया जाना था। दोष निवारण अवधि काम पूरा होने के २४ महीने का समय दिया गया है। यह अवधि भी पार होने के हालात में पहुंच चुका है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.