हाल ही आयोजित हुई नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स की वार्षिक आमसभा में चेंबर से जुड़े व्यापार संगठनों के प्रतिनिधी एवं सदस्यों ने चेंबर के प्रशासक श्री यु.सी. नाहटा से कहा कि चेंबर हमेशा से ही व्यापारियों की आवाज रहा है। चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा समय-समय व्यापारियों की परेशानियों एवं समस्याओं को शासन-प्रसाशन के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने में पूर्ण सहयोग किया जाता रहा है। गत 7-8 महीनों से चेंबर का कार्यभार आपके द्वारा संचालित किया जा रहा है। अतः नागपुर के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों एवं समस्याओं को हल कराने हेतु आपके द्वारा संज्ञान लेना चाहिये।
प्रशासक महोदय ने चेंबर के सदस्यों के निवेदन को स्वीकार करते हुये नागपुर तथा विदर्भ के व्यापारियों को व्यापार करने में हो रही परेशानियों को शासकीय व गैर शासकीय विभागों के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने हेतु “व्यापारिक समस्या निवारण समिती” का गठन किया है।
इस समिती के सदस्य निम्न है:
समिती संयोजक – श्री हेमंतजी गांधी
प्रशासक टीम मेंबर – सी.ए. प्रसाद धारप
समिती सदस्य – श्री श्रीगोपालजी सोनी
समिती सदस्य – श्री निलेेशजी सुचक
समिती सदस्य – श्री मनसुखलालजी (मनुभाई) सोनी
समिती सदस्य – श्री राजेश लखोटिया
समिती सदस्य – राजुभाई माखीजा
प्रशासक महोदय ने कहा कि चेंबर से संलग्न व्यापारियों को व्यापार करने में शासन-प्रशासन की नीति- नियमों, टैक्स प्रक्रिया की परेशानियों, बैंकिंग प्रणाली, प्राकृतिक आपदा के कारण हुये आर्थिक नुकसान एवं अन्य सभी व्यापारिक परेशानियों व समस्याओं की जानकारी समिती सदस्यों या चेंबर कार्यालय को दे। समिती द्वारा उनका निवारण कराने हेतु संबंधित विभागों को प्रतिवेदन देकर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का कार्य किया जायेगा।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews









