Published On : Mon, Jan 15th, 2018

पिस्टल की नोंक पर सिपाही ने किया दुष्कर्म

Advertisement


नागपुर: घर में घुसकर पुलिस सिपाही ने पिस्टल की नोंक पर विवाहिता से दुष्कर्म किया। यह शर्मनाक घटना शनिवार की रात सोनेगांव थानांतर्गत हुई है। प्रतिकार करने पर विवाहिता की पट्टे से पिटाई भी की गई है। मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सिपाही का नाम रवि ओमकार जाधव (25) है। रवि स्थानीय पुलिस मुख्यालय में पुलिस सिपाही के रूप में कार्यरत है। बताया जाता है कि वह ठाकुर नामक किसी बिल्डर का बॉडीगार्ड भी है।

दी जान से मारने की धमकी
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रवि अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौटा। रात करीब 8.30 बजे वह बस्ती की 25 वर्षीय विवाहिता के घर में जबरन घुस गया। उस समय विवाहिता रसोई घर में भोजन बना रही थी। रवि को अचानक घर में देखकर विवाहिता उससे कुछ पूछती, इसके पहले रवि ने कमर में लगी सरकारी पिस्टल निकाली और विवाहिता की एक वर्षीय पुत्री के तरफ इशारा किया और शोर मचाने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद विवाहिता ने रवि का प्रतिकार किया, तो रवि ने वहीं पर पड़ा विवाहिता के पति का कमर का पट्टा लिया और उससे उसकी पिटाई कर दुष्कर्म किया।

विवाहिता ने पति के घर आने पर उसे घटना की जानकारी दी। तब मामला थाने पहुंचा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवाहिता की शिकायत पर आरोपी सिपाही रवि को तत्काल गीरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश कर उसे चार दिन के पीसीआर में लिया गया है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी ऐसी ही शर्मनाक घटना गीट्टीखदान थाना क्षेत्र में हुई है। उस प्रकरण में सोवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के पुत्र ने बिरयानी में बेहोशी की दवा मिलाकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म था। करीब पांच महीने से रवि की पीड़िता पर बुरी नजर थी।

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges