Published On : Wed, Feb 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अधिक से अधिक नागरिकों को मेट्रो से जोडे : डॉ. दीक्षित

Advertisement

सेंट्रल एवेन्यू कॉरिडोर का डॉ.दीक्षित ने किया निरीक्षण

नागपूर:- रिच 2 (सीताबर्डी से प्रजापति नगर) के तहत 8.30 किमी लाइन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और इस लाइन पर पहला परीक्षण दिसंबर में महा मेट्रो द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ.बृजेश दीक्षित ने रिच 2 का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया। प्रबंध निदेशक ने ट्रेन में सफर करते हुए मेट्रो स्टेशनो पर किये जा रहे कार्य और सुविधाओं की जांच पडताल की I उन्होंने रोलिंग स्टॉक और प्रत्येक मेट्रो स्टेशन के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि इस मार्ग पर अधिक से अधिक नागरिकों को मेट्रो रेल परियोजना से जोड़ा जाना चाहिए साथ ही मल्टीमॉडल एकीकरण परिवहन व्यवस्था के तहत नागरिकों को सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिएI

निरीक्षण के दौरान डॉ.दिक्षित ने कहा कि महा मेट्रो ने हमेशा यात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक और आसान बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। दीक्षित ने मेट्रो अधिकारी से स्टेशन क्षेत्र में टिकट काउंटर, एस्केलेटर, लिफ्ट, बेबी केयर रूम आदि का विवरण लियाI साथ ही अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिएI

Advertisement

उन्होंने मेट्रो स्टेशनों के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को अगले लक्ष्य की दिशा में काम करने के निर्देश दिएI डॉ. दीक्षित ने सीताबरर्डी इंटरचेंज पर मेट्रो यात्रियों के साथ-साथ मेट्रो कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेट्रो ट्रेन में यात्री आराम से रहें और नवीनतम जानकारी के साथ अपडेट रहें ।

निरीक्षण के दौरान महा मेट्रो (रोलिंग स्टॉक एंड सिस्टम्स और परिचालन) के निदेशक श्री सुनील माथुर, कार्यकारी निदेशक (प्रशासन और वित्त) श्री अनिल कुमार कोकाटे, मुख्य परियोजना प्रबंधक (रिच 4) श्री अरुण कुमार, कार्यकारी निदेशक (परिचालन) श्री.उदय बोरवणकर, परियोजना निदेशक (सामान्य सलाहकार) श्री. रामनाथन और अन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

उल्लेखनीय है की रिच-२ में कॉटन मार्केट, नागपुर रेलवे स्टेशन, दोसर वैश्य चौक, अग्रसेन चौक, चितार ओली, टेलीफोन एक्सचेंज, आंबेडकर चौक, वैष्णोदेवी चौक, प्रजापति चौक स्टेशन हैI सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापति नगर मेट्रो स्टेशन के बीच 8.30 किलोमीटर के रूट पर कुल 09 मेट्रो स्टेशन हैं। सेंट्रल एवेन्यू नागपुर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के लिए एक प्रमुख और व्यावसायिक मार्ग है ।

इस मेट्रो लाइन से सटे गांधीबाग, इतवारी, मस्कासाथ आदि प्रमुख बाजार क्षेत्र हैं। इस रिच में काम करते समय बाजार की भीड़ के कारण मेट्रो ने बहुत सावधानी बरती। इस मार्ग पर यात्री सेवा शुरू होने के बाद मेयो अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कॉटन मार्केट, इतवारी क्षेत्र में जाना-आना मेट्रो से सुविधाजनक होगा I

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.