Published On : Fri, Jan 27th, 2017

क्या मनपा चुनाव के लिए कांग्रेस बनाएंगी महागठबंधन

Advertisement
  • एनसीपी आघाडी, सपा, लोकमंच, रिपा कवाड़े हो सकते है गठबंधन में
  • युवक कांग्रेस ने भी मांगी २०% की हिस्सेदारी


नागपुर:
मनपा चुनाव का बिगुल बज चुका है। आज से नामांकन का दौर भी शुरू हो गया। महीनों पहले उम्मीदवारों की घोषणा करने का दावा करने वाली कांग्रेस आज काफी पशोपेश में है।

पार्टी एक ओर नई पीढ़ी बनाम पुरानी पीढ़ी के झगड़े से जूझ रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस गठबंधन बनाकर बन चुनावी जंग में कूदने की सकारात्मक कर रही है। इसमें एनसीपी-मुस्लिम लीग आघाड़ी, समाजवादी पार्टी व लोकमंच का समावेश है। एनसीपी आघाड़ी दो दर्जन से अधिक सीट, समाजवादी पार्टी ८ और लोकमंच ९ सीटों की मांग कर रही है। एनसीपी आघाड़ी के कार्यकर्ता किसी से गठबंधन के पक्ष में नहीं है। अगर कांग्रेस ने उनको संतोषजनक सीटे नहीं दी तो गठबंधन नहीं ही होगा।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हेतु हुए गठबंधन के मद्देनज़र नागपुर मनपा चुनाव में ८ सीटों का दावा किया है।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लोकमंच मनपा में कांग्रेस की पुरानी सहयोगी पार्टी है। लोकमंच ९ सीटो की मांग की है, कांग्रेस ६ सीट देने को राजी हो गई है, लेकिन अभी तक दोनों किसी समझौते पर नहीं पहुँच पाए हैं। लगता है लोकमंच को कांग्रेस का प्रस्ताव मंजूर नहीं है।

रिपब्लिकन पार्टी (कवाडे) ने विगत सप्ताह पहले ७५ सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की फिर भाजपा के आश्वासन बाद हाथ खड़े कर लिए। अब कांग्रेस प्राध्यापक जोगेंद्र कवाडे पर दबाव बना रही है कि कांग्रेस कोटे से मनोनीत विधायक बने, ऐसे में कांग्रेस का साथ देने की बजाय उनकी विरोधी पार्टी का साथ देना उचित नहीं। अगर कवाडे गट कांग्रेस के साथ आया तो २-५ सीट उन्हें भी देनी ही पड़ेगी। इस महागठबंधन में बस कमी रह गई है टीएमसी, जदयू, राजद की।

Advertisement

उल्लेखनीय यह है कि मनपा चुनाव हेतु शहर युवा कांग्रेस ने 22 टिकट मांगी है। 38 प्रभाग के लिए 1100 से अधिक ने दावेदारी की है। कांग्रेस मेरिट आधार पर टिकट बाँटने का दावा कर रही है। इच्छुकों में 150 युवक कांग्रेसी दावेदारी कर रहे हैं। युवाओं के साथ अन्याय हो इसलिए प्रदेशाध्यक्ष से गुहार लगाई गयी है। कदम ने युकां पदाधिकारियों की बैठक तत्काल बुलाई है। सक्षम उम्मीदवारों की सूची भी मंगवाई है। न्याय न दिया गया तो प्रदेशाध्यक्ष इस्तीफा दे सकते है। कदम के निर्देश पर 22 की सूची तैयार कर भेज दी गयी है।

इसके अलावा किशोर डोरले, मनोज सांगोले जैसे नेता कांग्रेस में आए ही इसलिए हैं कि उन्हें भी अपने प्रभाग में मनमाफिक उम्मीदवार चाहिए। पूर्व नागपुर के एक नेता अनिल पांडे को तो एक नहीं ४-४ टिकट चाहिए। ऐसे में कांग्रेस के लिए सभी को संतुष्ट कर चुनावी जंग में कूदना और जंग जीतना लोहे के चने चबाने जैसा ही होगा।

Advertisement
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges