Published On : Mon, Nov 20th, 2017

तय हुई तारीख, इस दिन होगी राहुल की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी

Advertisement

लंबे समय से राहुल गांधी की कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है, आगामी 19 दिसंबर को राहुल गांधी विधिवत रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का पद संभाल सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर जारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में नए अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया। हालांकि एएनआई की खबर के अनुसार बैठक में ही राहुल गांधी को नया अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव भी पास हो गया। लेकिन इसके लिए एक तय प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।

एएनआई की खबर के अनुसार 1 दिसंबर को इसके लिए अधीसूचना जारी होगी, 4 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और 16 दिसंबर को मतदान। 19 दिसंबर को वोटिंग का परिणाम जारी किया जाएगा। खास बात ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद की मतगणना से एक दिन पहले यानि 18 दिसंबर को हिमाचल और गुजरात चुनावों के परिणाम भी सामने आएंगे।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करीब महीना भर पहले राहुल गांधी के बहुत जल्द कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना जताई थी। सोनिया ने यह संभावना दीपावली से पहले जताई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता लगातार राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी खुद इस समय काफी बेहतर फॉर्म में भी हैं, उनके हर ट्वीट, कमेंट को न सिर्फ तवज्जो मिल रही है, बल्कि गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वह पार्टी के तारणहार के रूप में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या राहुल गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष बन जाएंगे?

राहुल गांधी के दिल्ली और कुछ राज्यों में बेहद करीबी दोस्त हैं। उनके वड़ोदरा के एक करीबी मित्र के अनुसार वह गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएंगे। सूत्र का कहना है कि पूरी पटकथा थोड़े बदलाव के साथ तय हो चुकी है।

Advertisement

सूत्र का यह भी कहना है कि पहले यह तारीख नवंबर महीने की ही थी, लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों में देरी के कारण राहुल को यह जिम्मेदारी देने में थोड़ा सा संशोधन हुआ है। राहुल के वड़ोदरा के इस करीबी के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ प्रभावशाली कांग्रेस महासचिव ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.