रश्मि बर्वे अध्यक्ष तो मनोहर कुंभारे उपाध्यक्ष बने

नागपुर – नागपुर जिप अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का चुनाव में भाजपा ने भाग नहीं लिया और एनसीपी ने उपाध्यक्ष पद का नामांकन वापिस लेने के कारण कांग्रेस के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। कांग्रेस की अध्यक्षा रश्मि बर्वे तो उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे चुने गए।
आज नागपुर जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का दोपहर 3 बजे से जिलापरिषद सभागृह में पीठासीन अधिकारी व जिलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे की अध्यक्षता में चुनाव था। इसके पूर्व कल शुक्रवार से ही इस संदर्भ में कांग्रेस – एनसीपी के मध्य उपाध्यक्ष पद को लेकर ऊपरी स्तर से खींचातानी जारी थी। आज सुबह से ही इस मसले पर कांग्रेस- एनसीपी नेताओं के मध्य समन्वय कर एकसाथ चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का प्रयास जारी रहा। लगभग ढाई बजे तक कांग्रेस की ओर से पर्यवेक्षक माणिकराव ठाकरे,जिले के पालकमंत्री नितिन राऊत, मंत्री सुनील केदार व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मूलक करते रहे।
इस दौरान कई चरण में कांग्रेस के केदार व मूलक एनसीपी नेताओं से मिलने आते-जाते दिखे। कांग्रेस की जिद्द थी कि अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कांग्रेस का और अन्य सभापति पदों में से कुछ एनसीपी को दिया जायेगा। दूसरी ओर एनसीपी के अंतिम समय तक उपाध्यक्ष पद के लिए जिद्द कायम रहा। इस पद के लिए एनसीपी राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के नवनिर्वाचित जिप सदस्य बने सलिल देशमुख के लिए खुद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल आज सुबह नागपुर पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस के नेतृत्वकर्ताओं से चर्चा की लेकिन कांग्रेस सिरे से नकार दी। क्योंकि जिप अध्यक्ष पद महिला आरक्षण होने के कारण जिप संचलन का सारा दारोमदार जिप उपाध्यक्ष पर आना तय था। इस पद पर कांग्रेस अपना दावा कर जिप पर एकाधिकार चाह रहा था।
इसी दौरान जिप अध्यक्ष – उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों का नामांकन भर दिया। क्योंकि जिप अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष के पास कोई उम्मीदवार नहीं था,इसलिए भाजपा और एनसीपी ने भी अपने अपने पक्ष से उपाध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का नामांकन दर्ज करवाई। आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस के पास दोनों पदों के लिए बहुमत हैं। लेकिन फिर भी एकतरफा या बिनविरोध चुनाव न हो इसलिए दोनों ने चुनाव में भाग लिया।
फिर भी लगभग ढाई बजे कांग्रेस ने कोई गलत संदेश न जाए, इसलिए अंतिम प्रयास कर उपाध्यक्ष पद के लिए दायर एनसीपी को उम्मीदवारी वापिस लेने के लिए पहल की,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अंत मे पौने 3 बजे उक्त कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में सभी कांग्रेसी जिप सदस्यों को जिलापरिषद लाया गया।
इसके बाद पीठासीन अधिकारी ठाकरे की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया के दौरान एनसीपी ने उपाध्यक्ष पद के लिए दायर नामांकन वापिस लेने से कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा चुनाव हो गया। जिसमें कांग्रेस की जिप सदस्या रश्मि बर्वे निर्विरोध जिप की नई अध्यक्षा चुनी गई और सावनेर तहसील के मनोहर कुंभारे भी अंततः निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए।
इस अवसर पर विधायक राजू पारवे,एस क्यू जामा, नरेश बर्वे,चंद्रपाल चौकसे,श्रीनिवास वियनवार,नरेंद्र पिम्पले, शिवकुमार यादव,विश्वजीत सिंह,रविन्द्र चिखले,मुजीब पठान,हुकुमचंद आमधरे,गुड्डू सिंह सहित जिले के तमाम कांग्रेसी-एनसीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
दुकान के बोर्ड को लेकर विवाद #nagpurnews #viral #vivad #crime #marpeet #latestnews
Nagpur’s Emerging Markets: Opportunities, Challenges & Future Growth | Interview with Pankaj...
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह... #nagpurnews #crime #instagram #friendship #latestnews
कमाल चौक स्थित हैमर्स कैफे पर पांचपावली पुलिस का छापा #nagpurnews #hukka...
₹50 के विवाद में खूनी हमला ! #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate






