Published On : Fri, Aug 23rd, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कसा तंज: भ्रष्टाचार ही नहीं महिला अत्याचार के भी दाग धोने की मशीन है भाजपा के पास

Advertisement

नागपुर। महिला सुरक्षा का सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने भाजपा पर गहरा तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा है-भ्रष्टाचार ही नहीं महिला अत्याचार के दाग धोने की मशीन भाजपा के पास है। इसलिए भाजपा में शामिल होते ही दागियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। बदलापुर की घटना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर सवाल दागे। साथ ही कहा कि इन घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत इसलिए कुछ नहीं बोल रहे हैं क्योंकि उनके विचार महिला विरोधी है। एनसीआरबी अर्थात नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरों के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। शुक्रवार को नायक प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में बोल रही थी।

महाराष्ट्र में महिला अत्याचार की घटनाएं

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अधिक नायक ने कहा कि महाराष्ट्र में महिला अत्याचार के प्रकरण अधिक हो रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़ें बताते हैं कि देश में रोज 86 दुष्कर्म हो रहे है। 2019 से 2023 के बीच महाराष्ट्र में नाबालिग बच्चियों से दुराचार और यौन उत्पीडन के मामलों में देश में 90 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 20,762 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। क्राइम अगेंस वुमन के 47,381 प्रकरण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यकाल में हुए हैं। वर्ष 2021 में महाराष्ट्र में दुष्कर्म के 7,521 प्रकरण दर्ज किए । यानी 21 दुष्कर्म की घटनाएं रोजाना हो रही है।

निकम से उम्मीद कैसे कर सकते है

बदलापुर प्रकरण में उज्जवल निकम को सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। नायक ने कहा कि निकम भाजपा के नेता है। लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ता की स्कूल में घटना हुई है। ऐसे में कैसे उम्मीद की जा सकती है कि निकम निष्पक्ष काम करेंगे। भाजपा दुराचार के आरोपियों को संरक्षण देती रही है। कुलदीप सेंगर, बृजभूषण शरणसिंह को संरक्षण देकर भाजपा ने स्पष्ट किया है कि उनकी मशीन में दुष्कर्म के दाग भी धुल जाते हैं। सखी सावित्री समिति, शक्ति क्रिमिनल लॉ, विपक्ष के प्रदर्शनकारियों को गिरफतार किए जाने के विषयों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए गए। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल मुत्तेमवार, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजितसिंह भी उपस्थित थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews

रोहित पवार का आंदोलन केवल दिखावा ...#news #latestnews #maharashtra #maharashtranews

कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कबाड़ से छात्र ने बनाई अनोखी याइक ...#news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews

कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची ...#news #crime #latestnews #maharashtra #maharashtranews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges