Published On : Mon, Dec 29th, 2014

कोराडी : कांग्रेस-सेना के कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश

Advertisement

Congress and shivsena workers entered in BJP party
कोराडी (नागपुर)।
मौदा तालुका के कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सुबोध मोहिते के समर्थक खुशालराव तांबडे, निलकंठ लायेकर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तथा शिवसेना कार्यकर्ता नाना इंगले, तुकाराम लुटे, दुर्योधन कुंभारे ने ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में भाजपा मे प्रवेश किया.

इस दौरान मौदा तालुका के भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष टेकचंद सावरकर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ. चंद्रशेखर बावनकुले ने मौदा तालुका में विकास की गंगा लायी, रास्ते, बिजली, ड्रेनेज, जल आपुर्ति योजना, पांधन रास्ता तैयार किया. मौदा ग्रामपंचायत का नगरपालिका में रूपांतर किया. आज सभी ओर मौदा का विकास देखने मिलता है. मौदा सुपर क्रिटिकल प्रकल्प लाकर बेरोजगार को रोजगार दिलवाया.  भविष्य में इस क्षेत्र में बिजली की समस्या निर्माण नहीं होगी. ऐसा प्रतिपादन टेकचंद सावरकर ने किया.

मंत्री महोदय ने सभी कांग्रेस और शिवसेना कार्यकर्ताओं का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया. इस प्रवेश से मौदा तालुका में भाजपा की शक्ति बढ़ी है. सभी को अच्छा वर्तन और सन्मान मिलेगा. विकास कार्यों में सभी का सहकार्य महत्वपुर्ण है. ऐसा महा. ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहां. इस दौरान उमेश गभने, संजय मदनकर, समर्थक सुधाकर भाजे, नत्थू भुजाडे, उमराव डाहाके, वसंता तांबडे, श्रीराम तिघरे, दादाराव नागपुरे, सुनील सेलोकर, अरुण नाकाडे, कान्होजी ठोसरे, अजय ठाकरे, महेश ढोमने, सेवक भोयर, विजय हटवार, बबलु चौधरी, प्रशांत ढोक, गोपाल ढोने, धनराज तलवेकर, अरुण शेंद्रे, नामदेव तांबड़े, राजेंद्र कायदे, जितेंद्र बावने, रामचंद्र भागोसे, उमेश मारबते सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश लिया.

इस दौरान हरीश जैन, राजु सोमनाथे, भाजपा गटनेता मोरेश्वर सोरते, प्रकाश कुहीकर, अशोक वंजारी, संजय गजभिये आदि ने सहकार्य किया

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.