Published On : Sat, Jan 28th, 2017

प्रभाग 15 में कांग्रेस ढूँढ़ रही उम्मीदवार

Advertisement
Congress

Representational Pic

 

नागपुर: 3 फरवरी महानगर पालिका चुनाव के नामांकन की अंतिम तिथि है और कांग्रेस पार्टी ने मनपा के कई प्रभागों में अब तक अपने उम्मीदवार तय नहीं हैं। ऐसा ही एक प्रभाग है, प्रभाग 15 जहाँ पार्टी अब तक अदद उम्मीदवार नहीं तलाश पायी है।

प्रभाग 15 अंतर्गत गोकुलपेठ, धरमपेठ, सीताबर्डी, टेकड़ी रोड, मरियम नगर झोपड़पट्टी, वसंतनगर झोपड़पट्टी, घाट रोड का आधा हिस्सा,रामदासपेठ और आधा धंतोली क्षेत्र आता है। इस प्रभाग में कुल 62000 मतदाता है। जिसमें 500 मुस्लिम, अनुसूचित जाति के 6800, अनुसूचित जनजाति के 3700, तेली समाज के 2500, कुनबी समाज के 3200, अग्रवाल समाज के 5500, हिंदी भाषी 22000 और ओबीसी के 17800 मतदाताओं का समावेश है।
यह प्रभाग एक ओपन पुरुष, दो महिला ओपन व एक ओबीसी पुरुष के लिए आरक्षित है। इस प्रभाग से भाजपा की ओर से संजय बंगाले, जोशी मैडम, कीर्तिदा अजमेरा व मुन्ना पोकुलवार का लड़ना तय माना जा रहा है।

वही दूसरी ओर कांग्रेस के टिकट के लिए 2 दर्जन दावेदारी हुई, लेकिन जिताऊ उम्मीदवार की कमी की वजह से पक्ष को उम्मीदवारों के चयन में नाना प्रकार के दिक्कतें आ रही हैं। उम्मीदवारों में से सिर्फ ओपन पुरुष का नाम तय माना जा रहा है, इसके लिए सर्वसम्मति से राजकुमार कामनानी का नाम तय है। लेकिन महिला ओपन के लिए जोरदार आजमाइश का क्रम जारी है। एक ओर गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित के दाहिने हाथ अधिवक्ता प्रदीप अग्रवाल की पत्नी हैं तो दूसरी ओर अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, बैंक के विभागीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल की अधिवक्ता पत्नी हैं। अग्रवाल समाज के मतों को अपने पक्ष में करने का हुनर संदीप अग्रवाल को है तो प्रदीप अग्रवाल की भाजपा के नेता से संगत उनके पत्नी की उम्मीदवारी की राह में बाधा बन रही है।कांग्रेस नेता व शहराध्यक्ष विकास ठाकरे काफी पशोपेश में दिख रहे हैं।

वैसे संदीप अग्रवाल की पत्नी दीप्ति अग्रवाल पेशे से वकील हैं और टिकट मांगने वालों में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। इस प्रभाग में ही इस परिवार के सैकड़ों रिश्तेदार निवास करते हैं। टिकट का फैसला अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है लेकिन एबी फॉर्म तो वक़्त पर मिलेंगें। अब देखना यह है कि कांग्रेस किस पर अपना विश्वास प्रकट कर उम्मीदवारी देती है और साथ ही ताकत भी झोंकती है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.