Published On : Wed, Jan 2nd, 2019

ऑडियो क्लिप जारी कर कांग्रेस ने राफेल पर किया खुलासा

Advertisement

कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर राफेल डील से जुड़े राज छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि उनके पास जो क्लिप है उसमें गोवा सरकार के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज है। क्लिप में वह एक पत्रकार को बताते हैं कि राफेल से जुड़ी सारी फाइलें पर्रिकर के बेडरूम में मौजूद हैं। सुरजेवाला ने इसी क्लिप के आधार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर जेपीसी से बचना चाह रही है।

सुरजेवाला ने कहा कि जब चौकीदार पेरिस गए थे। तब पर्रिकर गोवा में मछली खरीद रहे थे। पीएम मोदी के डेलिगेशन में रक्षा मंत्री नहीं बल्कि अनिल अंबानी थे। राफेल घोटाले में गोवा से बीजेपी के मंत्री ने रहस्योद्घाटन किया और इस मामले की सारी परतें खोल दीं। उनका कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि राफेल की सारी फाइलें उनके पास उनके बेडरूम में मौजूद हैं। क्या भ्रष्टाचार की इसी कहानी के चलते चौकीदार जेपीसी की जांच से बच रहे हैं। क्योंकि वे इस डील से जुड़े कोई भी कागजात संसदीय समिति को नहीं दिखाना चाहते।

सुरजेवाला ने मोदी से तीन सवाल भी किए। उन्होंने पूछा है कि मनोहर परिकर के पास राफेल की फाइलों के कौन से राज दफन हैं? राफेल की फाइलों में वो कौन सा भ्रष्टाचार व गड़बड़झाला है, जिस पर चौकीदार पर्दा डाल रहे हैं? और क्या भ्रष्टाचार की इसी कहानी के चलते चौकीदार संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की मांग से कन्नी काट रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.