Published On : Tue, Jan 24th, 2017

कांग्रेस ने भी राकांपा से गठबंधन नकारा

Advertisement

Congress and NCP
नागपुर:
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोकराव चव्हाण ने आज स्पष्ट किया कि नागपुर महानगर पालिका में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना समाप्त हो गयी है। श्री चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी की हार्दिक इच्छा थी कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए धर्मनिरपेक्ष मतों का विभाजन रोका जाए लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में अरुचि दिखाई थी।

अशोक चव्हाण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने राकांपा से नागपुर मनपा और जिला परिषद चुनाव में गठबंधन की इच्छा जतायी थी। उस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार भी उपस्थित थे। लेकिन राकांपा के स्थानीय नेतृत्व ने गठबंधन करने के लिए किए गए हर पहल को नकारने का ही काम किया है।

आज की घोषणा के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में गठबंधन को लेकर व्याप्त संभ्रम की स्थिति समाप्त हो गयी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.