Published On : Sat, Aug 18th, 2018

केरल में बाढ़ से बने हालत में फंसे लोगों की मदत के लिए कांग्रेस ने बढ़ाया हाँथ

Advertisement

मुंबई: केरल के शुरू महाप्रलय के बाद से स्थानीय लोगों के लिए मदत के हाँथ बढ़ रहे है।

इस प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे केरलवासियों के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस ने भी पहल की है।

Gold Rate
Feb 27th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,600/-
Gold 22 KT ₹ 1,49,400/-
Silver/Kg ₹ 2,71,700 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाराष्ट्र विधान मंडल के सभी सदस्यों ने अपने एक महीने का वेतन केरल में आपदा से जूझ रहे लोगों को देने का फ़ैसला लिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने ये जानकारी दी।

पाटिल ने बताया की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने केरल के लोगों के लिए मदत का आवाहन किया था। जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस कांग्रेस ने यह फ़ैसला लिया। कांग्रेस के सभी विधानसभा और विधानपरिषद सदस्य अपने एक महीने का वेतन पार्टी के पास जमा कराएंगे।

जिसके बाद इसे केरल सरकार को सौपा जायेगा।

शनिवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केरल में बाढ़ से बने हालातों का जायजा लेने के बाद केंद्र द्वारा 500 करोड़ की मदत का ऐलान किया है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement