Published On : Fri, Jul 27th, 2018

राहुल गांधी को कांग्रेस बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का निमंत्रण

Advertisement

नागपुर: नागपुर कांग्रेस द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को नागपुर के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का न्योता शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने दिया.

राहुल से मुलाक़ात कर विकास ठाकरे ने नागपुर लोकसभा के १९४५ बूथों पर कार्यकारणी गठन की प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की जानकारी दी.

विकास ठाकरे ने राहुल गांधी को जानकरी देते हुए बताया कि २० हज़ार बूथ कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिबिर के आयोजन की तयारी की शुरुआत किए जाने की भी जानकारी दी है. इस शिविर के मार्गदर्शन की अपील की गई. राहुलजी ने सकारात्मकता के साथ प्रदेश प्रभारी मलिक्कार्जुन खड़गे एवं अशोक गहलोत से चर्चा कर जल्द ही कार्यक्रम नियोजित करने का अश्वासन दिया.

उन्होंने यह भी बताया कि नागपुर कांग्रेस के कार्याकताओं द्वारा भाजपा के कुशासन के विरोध में बीते चार सालों में आंदोलनों आदि में सक्रीय रूप से भाग लेने की जानकारी दी. साथ ही पुलिस की ओर कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज करने के बाद भी भाजपा का मुखौटा उतारकर जनता के सामने लाने का काम किया, जिसकी सराहना राहुल गांधी ने की. साथ ही संगठन मज़बूत करने के निर्देश दिए.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.