Published On : Tue, Nov 5th, 2019

राज्य में सरकार को लेकर कांग्रेस पार्टी सही समय पर अपना निर्णय लेगी- पवन खेड़ा

Advertisement

नागपुर– राज्य में सरकार बनाने को लेकर मची असमंजस की स्थिति के बीच शरद पवार और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गाँधी के बीच हुई मुलाकात से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी है. इस सबके बीच कांग्रेस फ़िलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में है, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के मुताबिक पार्टी सही समय पर अपना फैसला लेगी . खेड़ा मंगलवार 5 नवंबर को शहर में आयोजित पत्र परिषद में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे.

दिल्ली में सोमवार को शरद पवार और सोनिया गाँधी के बीच हुई मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे है कि पर शिवसेना के सरकार बनाने पर राष्ट्रवादी और कांग्रेस बाहर से अपना समर्थन दे सकती है . इस पर पार्टी प्रवक्ता ने कहाँ पवार और गाँधी के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई है. पार्टी इस पक्ष में है कि राज्य में स्थिर सरकार का गठन होना चाहिए ,पर पार्टी सही समय में अपना निर्णय लेगी .

पार्टी बुधवार से देश भर में सरकार की नीतियों के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन करने वाली है, मंगलवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए खेड़ा ने कहाँ कि बेरोजगारी की दर ने सबसे निचले स्तर पर आ गयी है . घरेलु निवेश 25 वर्षो के न्यूनतम स्तर पर है और निजी निवेश में ऐतिहासिक गिरावट आयी है . कांग्रेस संवाद से विवाद सुलझती थी ये सरकार विवाद बढाती है. इन दिनों देश भर में व्हाट्स एप पर फोन की ताक झांक किये जाने के मामले पर खेड़ा ने प्रधानमंत्री से नरेंद्र मोदी देने की माँग की .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.