नागपुर: नागपुर महानगर पालिका में कांग्रेस पार्टी की तरफ से दल नेता के लिए संजय महाकालकर का नाम तय किया गया है। पार्टी नेता के नाम को तय करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ़ नसीम खान और विनायक देशमुख को बतौर पर्यवेक्षक भेजा था। इन दोनों नेताओं ने रविभवन में चुनाव में चुनकर आए नगरसेवकों से व्यक्तिगत चर्चा की। इस चर्चा के बाद अंततः संजय महाकालकर के नाम को तय किया गया।
पार्टी की तरफ से आदेश मिलते ही संजय ने विभागीय आयुक्त कार्यालय पहुँचकर अपना निवेदन चुनाव अधिकारी को सौपा। मनपा में पार्टी नेता के लिए संजय का नाम तय किये जाने के बाद पार्टी नेता, शहराध्यक्ष ने उन पर भरोसा व्यक्त किया। खुद संजय ने पार्टी नगरसेवकों को एकजुट रखकर जनता के हितों के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



