Published On : Tue, Jan 9th, 2018

कमला मिल अग्निकांड: नागपुर कनेक्शन की वजह से दोषियों को बचा रही है सरकार

Advertisement

मुंबई : कमला मिल अग्निकांड में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संयज निरुपम ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीएमसी कमिश्नर अजय मेहता पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। संजय ने कहा कि खुद बीएमसी कमिश्नर पर उंगलियां उठ रही हैं तो वह इसकी जांच कैसे निष्पक्ष तरीके से करेंगे। उनकी मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

निरुपम ने कहा कि कमिश्नर से इस्तीफा लिया जाना चाहिए। अगर वह अगर वह इस्तीफा नहीं देते, तो उन्हें पद से हटाकर इस मामले की सीबीआई या फिर न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘मोजोज के मालिक नागपुर के’
निरुपम ने आरोप लगाया कि मोजोस के कुल 6 मालिकों में से 5 नागपुर के हैं। इसमें से सिर्फ एक युग पाठक को ही गिरफ्तार किया जा सका है। नागपुर कनेक्शन होने के कारण मुख्यमंत्री + के इशारे पर कमिश्नर अजय मेहता पूरे मामले को दबाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। जिस मोजोज होटल में आग लगी, वह पूरी तरह से गैरकानूनी था, जिसे नागपुर के एक विधायक ने संरक्षण दिया। लेकिन निरुपम ने उस विधायक का नाम सार्वजनिक नहीं किया।

मेहता के फैसलों पर उंगली
निरुपम ने कहा कि कमला मिल में स्मैश नामक मनोरंजन केंद्र में एलिवेटेड रेसिंग ट्रैक की अनुमति नहीं थी, फिर भी वह बनकर तैयार हो गया। कमिश्नर अजय मेहता ने 5 दिन के अंदर उसे अनुमति दे दी। निरुपम ने आरोप लगाया कि एक महीने में ही कमिश्नर मेहता ने 18 होटल और रेस्त्रां को अनुमति दी है। उन सभी होटलों की और उनके अंदर किए गए निर्माण कार्य की जांच की जानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion #police #viral

नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion...

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur #AnimalCruelty

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur...

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir #Congress #news #political

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir...

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews  #Butibori #Crime #LootCase #policeaction #news

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews #Butibori #Crime #LootCase #policeaction...

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews #vidarbhanews

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10 #maharashtranews #updatednews #vidarbhanews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges