Published On : Mon, Apr 2nd, 2018

कांग्रेस मुक्त भारत’ राजनीतिक नारा है, यह RSS की भाषा नहीं: मोहन भागवत

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समावेशी चरित्र पर बल देते हुए उसके प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत जैसे नारे राजनीतिक मुहावरे हैं न कि संघ की भाषा का हिस्सा। आरएसएस को अपना वैचारिक मातृ संगठन मानने वाली बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने अक्सर कांग्रेस मुक्त भारत की बात की है।

‘मुक्त शब्द राजनीति में इस्तेमाल किया जाता है’

पीटीआई के मुताबिक, भागवत ने पुणे में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा, ‘‘ये राजनीतिक नारे हैं. यह आरएसएस की भाषा नहीं है। मुक्त शब्द राजनीति में इस्तेमाल किया जाता है। हम किसी को छांटने की भाषा का कभी इस्तेमाल नहीं करते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सभी लोगों को शामिल करना है, उन लोगों को भी जो हमारा विरोध करते हैं।’’

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

फरवरी में संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह महात्मा गांधी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और उन्होंने देश की इस सबसे पुरानी पार्टी पर सत्ता में रहने के दौरान देश की विकास की कीमत पर गांधी परिवार का महिमामंडन करने का आरोप लगाया था।

‘नकारात्मक दृष्टि वाले बस संघर्षों और विभाजन की ही सोचते हैं’

Advertisement

आरएसएस प्रमुख ने बदलाव लाने के लिए सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि नकारात्मक दृष्टि वाले बस संघर्षों और विभाजन की ही सोचते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा व्यक्ति राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में बिल्कुल ही उपयोगी नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व को देखने का एक तरीका अपने आप, अपने परिवार एवं अपने देश पर विश्वास करना है। भागवत ने कहा, ‘‘ यदि कोई अपने आप पर, परिवार पर और देश पर विश्वास करता है तो वह समावेशी राष्ट्रनिर्माण की दिशा में काम कर सकता है।’’

भागवत 1983 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी ध्यानेश्वर मुले की छह पुस्तकें लांच करने के लिए यहां आए थे। मुले विदेश मंत्रालय में फिलहाल सचिव ( कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और ओवरसीज इंडियन अफेयर्स) हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.