Published On : Mon, Oct 29th, 2018

कांग्रेस घोषणापत्र कमेटी नागपुर में

Advertisement

जनता से संवाद कर जानेगी उनकी समस्या,लोगो के सुझाव से तैयार होगा लोकसभा चुनाव का घोषणापत्र

नागपुर : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा तैयार किये जाने वाले घोषणापत्र को जनता के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा देश भर में पार्टी द्वारा बनाई गई कमिटी देश भर के लोसकभा क्षेत्रों में जाकर जनता से उनके प्रश्नों और समस्याओं को जानेगी। इसी क्रम में पार्टी की मैनिफेस्टो (घोषणापत्र) कमेटी सोमवार और मंगलवार को दो दिन नागपुर में रहकर जनता से संवाद करेगी।

सदर स्थित हैरिटेज लॉन में आयोजित कार्यक्रम के तहत कमेटी जनता से संवाद कर उनके प्रश्नों को सुनेगी। जिसके बाद अपना सुझाव कमेटी द्वारा राहुल गाँधी के पास भेजा जायेगा। नागपुर में सोमवार को संवाद के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 12 एनजीओ के प्रतिनिधियों को पार्टी ने अपनी तरफ से आमंत्रित किया है।

इस कमेटी के समन्वयक पूर्व आयएएस अधिकारी किशोर गजभिये के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान आने वाला कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जनता का घोषणापत्र होगा। इसका अंतिम ड्राफ़्ट देश भर से प्राप्त सुझाव को अमल में लेकर तैयार किया जायेगा। पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी ने देश के विभिन्न भागों के पार्टी नेताओं को कमेटी में शामिल किया है।

Advertisement

दो दिवसीय जनता से संवाद इस कार्यक्रम के तहत गजभिये के साथ राहुल गाँधी के कार्यालय के पदाधिकारी पूर्व आयएएस अधिकारी के राजू,कमेटी की सदस्या कुंदा कृष्णा,रघुवीर सिंह मीणा,अनुसूचित जाति जनजाति सेल के अध्यक्ष डॉ नितिन राऊत के साथ राज्य के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ राजू वाघमारे और शंकरराव गेडाम उपस्थित रहेंगे। पार्टी की कमान संभालने के बाद राहुल गाँधी पार्टी को सत्ता में वापस लाने के लिए कई तरह के राजनीतिक प्रयोग कर रहे है। इसी के तहत उन्होंने पार्टी का घोषणापत्र जनता के सुझावों पर तैयार करने का निर्णय लिया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.