Published On : Sat, May 19th, 2018

संजय निरुपम के विवादित बोल- अब हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला रखेगा

Advertisement

Sanjay Nirupam
नई दिल्ली: कर्नाटक में पिछले 5 दिन से चल रही सियासी उठापटक का नाटकीय अंदाज में अंत होने के बाद जहां बीजेपी खेमे में खामोशी है, तो वहीं विपक्षी खेमा बेहद उत्साहित हो गया है.

येदियुरप्पा के इस्तीफे की खबर आते ही एक के बाद एक विपक्षी नेता अपने बयान जारी कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के संजय निरुपम ने राज्यपाल वजुभाई वाला को कुत्ता करार दिया. साथ ही उनके इस्तीफे की मांग कर डाली.

कर्नाटक के इस घटनाक्रम के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों (ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, एन चंद्रबाबू नायडू) ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया, जबकि विपक्ष के अन्य शीर्ष नेताओं ने इसे बीजेपी के लिए बड़ा सबक बताया.

हालांकि इस घटनाक्रम की शुरुआत के जनक माने जा रहे राज्यपाल वजुभाई वाला को लेकर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है. मायावती ने राज्यपाल का इस्तीफा मांगा है, तो कांग्रेस ने भी राज्यपाल की भूमिका पर सवाल उठाया.

कांग्रेस के नेता संजय निरुपम ने भी राज्यपाल की जमकर आलोचना करते हुए उनकी तुलना कुत्ते से कर दी. उन्होंने कहा कि इस देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है वजुभाई वालाजी ने. अब शायद हिंदुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.