Published On : Fri, Dec 1st, 2017

राज बब्बर बोले- अमित शाह जैन होकर खुद को हिंदू बताते हैं

Advertisement


राहुल गांधी को गैर-हिंदू कहे जाने के विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि शाह खुद को हिंदू बताते हैं, जबकि वे एक जैन हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल शिव भक्ति लंबे समय से कर रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रूद्राक्ष पहनती थीं। साथ ही इंदिरा भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना करती थीं। दरअसल, सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे राहुल गांधी ने यहां गैर हिंदू के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया। इसके बाद राहुल विरोधियों के निशाने पर आ गए।

​नियमों के मुताबिक यहां गैर हिंदू दर्शनार्थियों को दर्शन से पहले इस रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करना पड़ता है। मंदिर परिसर में लगे बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि सोमनाथ एक हिंदू मंदिर है और गैर हिंदू अनुमति लेने के बाद ही इसमें प्रवेश और दर्शन कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए बनाए गए रजिस्टर में गैर हिंदुओं को अपना नाम और विवरण भरना होता है।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने सोमनाथ मंदिर के एंट्री रजिस्टर में राहुल गांधी और अहमद पटेल का नाम दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष को गैर हिंदू के तौर पर एंट्री क्यों करनी पड़ी? मनोज त्यागी द्वारा एंट्री में रजिस्टर किए जाने का विवरण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.