Published On : Fri, Nov 10th, 2017

चिंदबरम बोले- गुजरात चुनाव को धन्यवाद, GST में बदलाव के लिए केंद्र हुआ मजबूर

Advertisement

Chidambaramगुड्स एंड सर्विस टेक्स (जीएसटी) काउंसिल की बैठक से पहले पूर्व वित्तमंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिंदबरम ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने जीएसटी में खामियां का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इन कमियों को अनदेखा नहीं कर सकती।

उन्होंने ट्वीट करके यह भी लिखा कि गुजरात चुनाव के मद्देनजर केंद्र मजबूर हो गया है और उम्मीद की जा रही है कि इसमें कुछ बदलाव होंगे।

Advertisement

चिदंबरम ने गुजरात चुनाव को धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव की वजह से ही सरकार बदलाव के लिए मजबूर हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यसभा में बिल पर बहस नहीं होने दी थी, लेकिन वे जीएसटी काउंसिल में बहस से नहीं बच सकती।

बता दें कि अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार के चलते केंद्र सरकार विपक्ष और विरोधियों के निशाने पर लगातार बनी हुई है। वहीं जीडीपी में गिरावट के बाद भी केंद्र सवालों के घेरे में है। ऐसे में अब इस बैठक में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस पर और फैसले ले सकती है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.