नागपुर: शहर में प्रॉपर्टी टैक्स का सर्वे करने वाली कंपनी सायबरटेक के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने हल्लाबोल मोर्चा किया। कांग्रेस का आरोप है की आज तक 12 हजार रुपए का संपत्ति कर भेजने वाले लोगों को 32 हजार रूपए का टैक्स डिमांड भेजा गया यह इसी लिए हुआ क्यूंकि कंपनी ने गलत तरीके से सर्वे किया। शहराध्यक्ष विकास ठाकरे के नेतृत्व में किये गए आंदोलन में कंपनी के साथ मनपा द्वारा किये गए करार को रद्द करने और जनता को सुधारित डिमांड नोट भेजने की माँग की गई। कांग्रेस ने कंपनी की वजह से शहर की जनता की जेब में डाका डालें जाने का आरोप लगाया।
पार्टी के अनुसार अपनी कारगुज़ारियों की वजह से सायबरटेक कंपनी कई जिलों में ब्लैकलिस्ट हो चुकी है बावजूद इसके नागपुर महानगरपालिका का वरदहस्त होने की वजह से संपत्ति कर मूल्यांकन का काम इसे दिया गया है। सर्वे करने से पहले कंपनी ने जनता को किसी तरह की सूचना नहीं दी। मनपा ने कंपनी की बात पर आँख मूंदकर भरोसा करते हुए किये गए पुनर्मूल्यांकन पर शिकायत सुनने से पहले सीधे टैक्स का डिमांड भेज दिया। टैक्स की वसूली में नियमो की अनदेखी की गई। गलत सर्वे का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है एक हजार रूपए की जगह 15 से 18 हजार की वसूली का डिमांड जनता को थमाया गया है। महानगर पालिका की सभा में यह फैसला लिया गया की दोगुने से ज्यादा कर नहीं लिया जायगा। इसी फैसले के आधार पर कर संकलन विभाग कोआदेश दिए जाने की माँग कांग्रेस ने की है। पार्टी ने कंपनी द्वारा निकले गए डिमांड जनता को न भेजे जाने संबंधी माँग मनपा के अप्पर आयुक्त रविंद्र कुंभारे से की है।
पार्टी द्वारा किये गए आंदोलन में पार्टी के नेता विशाल मुत्तेमवार, नगरसेव संदीप सहारे, हरीष ग्वालबंशी, रमेश पुणेकर, भावना लोणारे, प्रशांत धवड, गुड्डू तिवारी, जयंत लुटे, एड अभिजित वंजारी के साथ नगरसेवक और कार्यकर्ता शामिल हुए।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप #nagpurnews #crime...
महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल #nagpurnews #crime...
कोचिंग क्लासेस की सुरक्षा जांच की मांग #nagpurnews #coachingclasses #newsupdate #maharashtranews
नागपुर में ड्रग्स माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी #nagpurnews #crime #drugs...
नागपुर के प्रजापति चौक फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा #nagpurnews #accident #flyover...








