Published On : Mon, Oct 29th, 2018

कांग्रेस की घोषणापत्र कमेटी ने जानी स्वास्थ्य सेवाओं से जुडी माँग

Advertisement

मंगलवार को एससी,एसटी के प्रश्नों पर होगा मंथन

नागपुर : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटते हुए कांग्रेस ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी देश भर में सभी संसदीय सीटों में जाकर जनता से संवाद कर रही है। संवाद का मकसद जनता की समस्याओं को जानना है। देश भर से आने वाले सुझावों के आधार पर समाज के विभिन्न वर्गों और समस्याओं के आधार पर पार्टी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेगी। सोमवार और मंगलवार को ये कमेटी नागपुर में जनता से सुझाव ले रही है।

छावनी स्थित हेरिटेज लॉन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के दफ्तर के पदाधिकारी के राजू और कमेटी की सदस्या कुंदा कृष्णा,सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ने जनता से संवाद किया। इस दौरान राज्य की कमेटी के समन्वयक किशोर गजभिये के साथ अन्य नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद पार्टी प्रवक्ता डॉ राजू वाघमारे ने आयोजित पत्रकार परिषद में बताया कि राहुल गाँधी के निर्देश के बाद जनता से घोषणापत्र के लिए सुझाव लिए जा रहे है।

Advertisement

जिसके तहत सभी वर्गों से संवाद कर उनकी माँग जानी जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य सेवा से जुडी समस्याओं पर मंथन किया गया। कुपोषण,पोषक आहार,स्वास्थ्य सेवा के लिए काम करने वाले लोगो और स्वयंसेवी संस्थाओं ने अपनी बात कमेटी के समक्ष रखी।

इसी क्रम में मंगलवार को अनुसचित जाति और जनजाति के प्रश्नों को लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा चुनाव के तहत जारी किये गए घोषणापत्र की सभी बातों को सरकार आने की स्थिति में पूरा किया जायेगा। ये घोषणापत्र जनता का होगा जिसका फ़ायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में होगा। जनता बीजेपी के शाषन में त्रस्त हो चुकी है। बीजेपी ने जो वादे किये थे वो पुरे नहीं हो पाये है जिसे लेकर जनता में रोष है।

पत्र परिषद में पार्टी की अनुसूचित जाति जनजाति सेल के अध्यक्ष डॉ नितिन राऊत,चंद्रपुर संसदीय सीट के प्रभारी विशाल मुत्तेमवार,शहराध्यक्ष विकास ठाकरे,किशोर गजभिये,अमोल देशमुख,बंडू सहारे के साथ अन्य नेता कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.