Published On : Fri, Aug 17th, 2018

कांग्रेस नगरसेवक मानवटकर हुए गुमशुदा

Advertisement

नागपुर: मनपा में चर्चित नगरसेवकों की जोड़ी में से एक नगरसेवक को उनके ही प्रभाग के नागरिकों गुमशुदा होने का बैनर लगाकर प्रभाग में उनकी असक्रीयता को लेकर नाराजी ज़ाहिर की है. यह गुशूदगी का बैनर प्रभाग में कई जगह में लगाया गया है,जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है.

उत्तर नागपुर में प्रभाग क्रमांक ३ में भाजपा के ३ और कांग्रेस का एकमात्र नगरसेवक चुन कर आया है. यह प्रभाग वैसे भी काफी चर्चित प्रभाग है. प्रभाग की भाजपा नगरसेविका नासिमबानो इब्राहिम खान और उसके पति के कारनामों से मनपा कर्मी वैसे ही काफी परेशान हैं, तो दूसरी ओर भाजपा नगरसेवक गोपीचंद कुमरे दिनभर जनता के काम छोड़ शाम से रात तक पावभाजी का ठेला लगाने में मशगूल रहते हैं.

वहीं कांग्रेस के वयोवृद्ध नगरसेवक परसराम मानवटकर जब से नगरसेवक बने हैं, कांग्रेस के दो महत्वपूर्ण गुट को राजनीति में सक्रिय रखने के लिए जाने-अनजाने में नए-नए प्रयोग किया करते हैं. कभी नितिन गुट तो कभी विकास गुट के साथ खड़े होकर दोनों गुटों को काम से लगा देते हैं.

उधर प्रभाग की जनता के नाम परसराम मानवटकर के विरोधियों ने उनको गुमशुदा दर्शाते हुए प्रभाग में जगह-जगह बैनर लगा कर नया मसला खड़ा कर दिया. इस बैनर के सहारे यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि वे प्रभाग में न नज़र आते और न ही उनके मार्फ़त प्रभाग में विकास कार्य दिख रहा है और जो कुछ हो रहा, वह भाजपा नगरसेवकों के भरोसे हो रहा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.