Published On : Fri, Aug 17th, 2018

सीबीएसई के बच्चों को होमवर्क और भारी बैग से मिलेगी राहत

Advertisement

CBSE logo

नागपुर: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने उस पुराने निर्देश पर फिर जारी किया है, जिसमें कक्षा एक और दूसरी के विद्यार्थियों को होमवर्क नहीं दिए जाने की बात कही गई थी. मद्रास हाई कोर्ट के इस साल मई में दिए गए आदेश के बाद यह निर्देश जारी हुए थे. सीबीएसई ने 17 अप्रैल 2007 को जारी एक और निर्देश को भी दोहराते हुए सर्कुलर दिया है, जिसमें बच्चों के स्कूल बैग्स का वजन कम करने संबंधी निर्देश दिए गए थे.

इन सर्कुलर की कॉपी निदेशालय के प्रमुखों, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय तिब्‍बती स्‍कूल प्रशासन को भेजी गई हैं. उन्हें अपने क्षेत्राधिकार के तहत संबंधित सभी स्कूलों को जानकारी देने के लिए भी कहा गया है.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बोर्ड ने कहा कि सीबीएसई संबंधित स्कूलों को उनके नियमों के अनुसार स्कूल बैग और पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को होमवर्क नहीं देने के परामर्श को लागू करना होगा.

बता दें कि, मद्रास हाई कोर्ट के 30 मई के एक अंतरिम आदेश में केंद्र से कहा गया था कि वह राज्य सरकारों को यह निर्देश जारी करे कि वे स्कूली बच्चों के बस्ते का भार घटाएं और पहली व दूसरी क्लास के बच्चों को होमवर्क से छुटकारा दिलाएं. कोर्ट ने अपने आदेश में इस बात का भी जिक्र किया था कि राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि स्कूली बस्ते का भार बच्चे के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक न हो.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.