Published On : Thu, Dec 27th, 2018

9 जनवरी से पूर्व विदर्भ में कांग्रेस की जनसंघर्ष यात्रा की नागपुर से शुरुवात

Advertisement

नागपुर: नए वर्ष में कांग्रेस नागपुर से सरकार के ख़िलाफ़ हुँकार भरेगी। विदर्भ के कुछ भाग में अधूरी जनसंघर्ष यात्रा जनवरी के महीने में पूरी होगी। 8 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान पूर्व विदर्भ में जिलों को कवर किया जायेगा। शुरुवात नागपुर से होगी। पार्टी ने फ़िलहाल जो कार्यक्रम बनाया है उसके अनुसार 8 जनवरी को नागपुर जिले सभा का आयोजन नहीं किया गया है। जिले के कामठी,रामटेक में धारणा आंदोलन किया जायेगा। नागपुर से निकलकर जनसंघर्ष यात्रा भंडारा जिले के तिरोड़ा और तुमसर पहुँचेगी। जहाँ भी सरकार के खिलाफ धारणा प्रदर्शन किया जायेगा।

9 जनवरी को यात्रा गोंदिया पहुँचेगी यहाँ अमगांव,अर्जुनी मोरगांव में जनसभा का आयोजन होगा। 10 जनवरी को भंडारा में जनसभा के बाद यात्रा ब्रम्हपूरी पहुँचेगी यहाँ भी सभा होगी जिसके सभा गढ़चिरोली पहुँचेगी। 11 जनवरी को पार्टी नेता चंद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 12 जनवरी को वरोरा,चिमूर से होते हुए जनसभा वापस नागपुर पहुँचे गई। उमरेड में जनसभा का आयोजन किया गया है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

13 जनवरी को नागपुर में अमरावती और नागपुर विभाग के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जनसभा का नागपुर में समापन होगा। समापन अवसर पर नागपुर में जनसभा का आयोजन होगा या नहीं यह कार्यक्रम तय नहीं है लेकिन पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार बड़ी सभा का आयोजन हो सकता है। जिसमे प्रदेश के नेताओं के साथ पार्टी के राज्य प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित रह सकते है।

पूर्व विदर्भ में जनसंघर्ष यात्रा का आयोजन 15 से 20 दिसंबर के बीच होने वाला था। लेकिन चुनाव और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण के विदेश दौरे पर जाने से तारीख को आगे बढ़ाया गया। नागपुर में कांग्रेस नेता दीक्षा भूमि और ताजुद्दीन बाबा के दरगाह ताजबाग के दर्शन लेने का भी कार्यक्रम है।

Advertisement

धान किसानों के दर्द को उठायेगी कांग्रेस
जनसंघर्ष यात्रा के दौरान कांग्रेस राज्य के विभिन्न भागों में वहाँ की स्थानीय समस्याओं को उठा रही है। पूर्व विदर्भ में धान का उत्पादन बड़े पैमाने पर होता है। इसलिए इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जायेगा। छत्तीसगढ़ में हालही में हुए चुनाव में पार्टी को मिली जीत का बड़ा कारण धान को लेकर किसानों की माँग ही रही थी। इसके अलावा मिहान के विकास,बेरोजगारी,किसान आत्महत्या,खेती की समस्या को प्रमुखता से उठाया जायेगा। इसी तरह गढ़चिरोली,चंद्रपुर जिलों में नक्सल समस्या,बेरोजगारी और विकास का मुद्दा उठाया जायेगा।

महिला सुरक्षा,क्राइम रेट का मुद्दा
पार्टी प्रवक्ता अतुल लोंडे के मुताबिक नागपुर में जनसंघर्ष यात्रा के दौरान पार्टी स्थानीय मुद्दों को बिंदुवार ढंग से उठाते हुए। सरकार की नाकामी को जनता के सामने रखेगी। नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपना गृह नगर है बावजूद इसके यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है। नागपुर में महिला सुरक्षा,क्राइम रेट,झोपड़पट्टी के विकास का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जायेगा।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges