नागपुर: उत्तर नागपुर युवक कांग्रेस द्वारा कड़बी चौक क्रिश्चियन कॉलोनी में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ख़िलाफ नारेबाज़ी और विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की गई. अरुण जेटली पर मंत्री पद पर रहते हुए मेहुल चोकसी को देश से भागने में मदद करने का आरोप लगाया गया.
यह भी कहा गया कि अरुण जेटली की बेटी, जो मेहुल चौकसी के कार्यालय में कार्यरत थी, उसके अकाउंट में पैसों का लेनदेन हुआ है.
इस आंदोलन का नेतृत्व नागपुर शहर युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरज पांडे, सतीश पाली ने किया. साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में फिलिप जयसवाल, सुरेश पाटील, विनोद सोनकर, नगरसेवक दिनेश यादव, गौतम अबादे, आतिश साखरे, मोहसिन खान, मंगेश उसरे, आशीष भुजाडे, विजय हजारे, दिनेश घरडे, मानिक वजारी, सुनंदा राऊत आदि उपस्थित थे.
प्रेम जाल में फंसाकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म #nagpurnews #crime #dushkram #accusedarrested
मुंबई में नौकरी, नागपुर में चोरी! #nagpurnews #crime #mumbaichor #accusedarrest #latestnews
बच्चों पर संकट का डर दिखाकर 3 लाख की ठगी ...#updatenews #latestnews...
AI के बढ़ते दौर में साइबर सुरक्षा क्यों है सबसे बड़ी चुनौती?...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 9 JULY 2026 #topnews...
टीईटी और गैर-शैक्षणिक कार्यों का विरोध #maharashtranews #teacher #schoolclosed #andolan #pradarshan





